क्रिकेट

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ इस बड़े माइलस्टोन को पा सकते हैं किंग कोहली

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से हैदराबाद में होने जा रहा है। हमेशा की तरह इस सीरीज में भी विराट कोहली की बल्लेबाजी फैंस के लिए सबसे रोमांचक होगी।

Image

विराट कोहली

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
  • विराट कोहली हासिल कर सकते हैं ये रिकॉर्ड
  • 9,000 रन पूरा कर सकते हैं किंग कोहली

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होने जा रहा है। रेड बॉल क्रिकेट का यह रोमांच इस बार कई मायनों में खास होगा जिसमें से एक विराट कोहली होंगे जो इस 5 मैच की सीरीज के दौरान कई बड़े माइलस्टोन को हासिल करने की जुगत में होंगे। विराट टेस्ट में 9,000 रन पूरा करने के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ भी 2,000 रन पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा वह टेस्ट शतक लगाने में भी जो रूट और मैथ्यू हेडेन जैसे बल्लेबाज से आगे निकल सकते हैं।

9,000 टेस्ट रन पूरा कर सकते हैं कोहली

विराट कोहली फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उनके नाम वर्तमान में 113 टेस्ट मैच में 49.16 की औसत और 55.56 की स्ट्राइक रेट से 8,848 रन हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन पूरा करने से महज 152 रन दूर खड़े हैं। उनके फॉर्म को देखते हुए यह मुश्किल नहीं लगता है। विराट के नाम टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक और 30 अर्धशतक है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 छक्के के करीब

विराट कोहली इस सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर सकते हैं। वह इस उपलब्धि से केवल 6 कदम दूर खड़े हैं। विराट ने इंटरनेशनल करियर में फिलहाल 294 छक्के जड़ दिए हैं।

जो रूट से आगे निकल सकते हैं विराट

टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल विराट के नाम 29 शतक हैं और इस मामले में वह जो रुट, मैथ्यू हेडेन और रामनारायन चंद्रपॉल जैसे बल्लेबाज से केवल 1 कदम दूर खड़े हैं। दो सेंचुरी लगाते ही वह इन बल्लेबाजों से आगे निकल जाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार है विराट का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 28 मैच में कुल 1,991 रन बनाए हैं और 2000 रन पूरा करने से वह महज 9 रन दूर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं।

End of Article