क्रिकेट

Virat Kohli, Most Catches in ODIs: विराट कोहली ने तोड़ा मोहम्मद अजहरुद्दीन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड, बने इस मामले में सिरमौर

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले के दौरान बगैर बल्ले के मोहम्मद अजहरुद्दीन का 25 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

विराट कोहली

Photo : AP

दुबई: फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले के दौरान बगैर बल्ले के मोहम्मद अहजरुद्दीन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली ने कुलदीप यादव की गेंद पर नसीम शाह का कैच लपका। इसके साथ ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल फील्डर बन गए। उनका नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले भारतीय फील्डर के रूप में दर्ज हो गया है। विराट कोहली ने करियर के 299वें मैच में ये उपलब्धि दर्ज हुई। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 2 कैच लिए और उनके खाते में अब 158 कैच दर्ज हो गए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ की अजहर के रिकॉर्ड की बराबरी

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में अजहर के साथ बराबरी पर थे। दोनों के खाते में 156-156 कैच दर्ज थे। बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में अजहरुद्दीन की बराबरी पर पहुंचे थे। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ एक कैच लेकर विराट ने 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अजहर ने लपके थे 156 कैच

अजहरुद्दीन ने वनडे करियर के 34 मैच में 156 कैच लपके थे। उन्हें भारत का सबसे सफल फील्डर माना जाता था। एक पारी में उन्होंने सबसे ज्यादा चार कैच लपके थे। वहीं विराट कोहली एक पारी में सबसे ज्यादा 3 कैच की लपक सके थे।

दुनिया के तीसरे सबसे सफल कैच लपकू

विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ 2 कैच लपकते ही ODI में दुनिया में सबसे ज्यादा कैच लपकने के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली (158) से ज्यादा कैच महेला जयवर्धने (218) और रिकी पॉन्टिंग (160) ने लपके हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article