क्रिकेट

सोशल मीडिया में विराट का दबदबा जारी, इन्स्टाग्राम पर इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले एशियाई

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 25, 2023, 10:08 PM IST

विराट कोहली के फॉर्म में लौटते ही सोशल मीडिया में उनके फैन्स की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। विराट ने इन्स्टाग्राम में 250 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

Image

विराट कोहली (साभार IPL/BCCI)

नई दिल्ली: विराट कोहली भले ही टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान नहीं हैं। बावजूद इसके उनके फैन्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वो सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के मामले में हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। फॉर्म में वापसी के बाद जितनी तेजी से विराट रन बना रहे हैं उतनी ही तेजी से उनके सोशल मीडिया में फॉलोअर भी बढ़ रहे हैं।

25 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार

विराट ने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए इन्सटाग्राम पर 250 मिलियन फैन्स यानी 25 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। वो इन्स्टाग्राम पर 25 करोड़ फैन्स के आंकड़े को पार करने वाले पहले एशियाई बन गए हैं। कोहली इससे पहले इन्स्टाग्राम पर 10 करोड़ और 20 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले एशियाई भी बने थे।

इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी

विराट कोहली अब 30 करोड़ के आंकड़े पर नजर लगाए हैं। इन्स्टाग्राम पर 25 करोड़ फैन्स के आंकड़े को पार करने वाले विराट दुनिया की तीसरे खिलाड़ी हैं। इस सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्ड 58. 5 करोड़ के आंकड़े के साथ पहले पायदान पर हैं। वो 50 करोड़ के पार पहुंचने वाले एकलौते व्यक्ति हैं। रोनाल्डो के बाद दूसरे पायदान पर अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान लियोनल मेसी हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article