क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कानपुर में वापसी कर सकते हैं रोहित और कोहली

रोहित और विराट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दोनों एक्शन में नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया की ए टीम भारत का दौरा करने वाली है, जहां वह 3 वनडे मैच भी खेलेगी और इसी में रो-को के खेलने की संभावना है।

Image

विराट कोहली और रोहित शर्मा (साभार-BCCI)

अगर आर रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैन हैं तो आपको लिए एक गुड न्यूज है। दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे फॉर्मेट खेलते हैं और अब दोनों की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर वह खुशी से झूम उठेंगे। भारतीय टीम अक्टूबर में वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। पहले 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर को होनी है। इसी सीरीज में विराट और रोहित वापसी करने वाले थे, लेकिन अब वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। विराट और रोहित को व्हाइट बॉल क्रिकेट में आखिरी बार 9 मार्च को देखा गया था, जब दुबई में वह न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेले थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ तीन मैचों की लिस्ट ए सीरीज में भारत 'ए' के लिए खेल सकते हैं, जो कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेली जानी है। ये तीनों मुकाबले क्रमश: 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ रेड बॉल क्रिकेट के किए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत 'ए' टीम की घोषणा कर दी है, लेकिन उन्होंने अभी तक व्हाइट बॉल सीरीज लिए टीम की घोषणा नहीं की है और ऐसा माना जा रहा है कि इसमें विराट और रोहित की वापसी हो सकती है।

फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं रोहित और विराट

रोहित अगस्त के आखिरी हफ्ते में फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु गए और बाकी खिलाड़ियों के साथ फिटनेस टेस्ट में पास भी हो गए। रिपोर्ट की मानें तो विराट कोहली ने लंदन में अपना फिटनेस टेस्ट दिया और पास भी कर लिया। विराट और रोहित दोनों ने 2027 क्रिकेट विश्व कप खेलने की इच्छा जताई है। हालांकि, उनका यह सपना आसान नहीं है, क्योंकि टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों की एक फौस लगातार दस्तक दे रही है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article