क्रिकेट

VIDEO: 'डांस पे चांस' गाने पर साथ थिरके विराट-अनुष्का, लेकिन अंत में हुआ कुछ अजीब

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 24, 2023, 04:51 PM IST

Virat Kohli and Anushka Sharma 'Dance pe Chance' video: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल है जिसमें दोनों अनुष्का की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के गाने डांस पे चांस पर थिरकते नजर आ रहे हैं, लेकिन वीडियो के अंत में कुछ ऐसा होता है कि सबकी हंसी छूट जाती है।

Image

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Instagram/Anushka Sharma)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल के बीच विराट कोहली की मस्ती
  • अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ थिरकते नजर आए
  • डांस का वीडियो वायरल, अंत में फैंस हंसने पर मजबूर

Virat Kohli-Anushka Sharma dance video: इन दिनों आईपीएल 2023 खेला जा रहा है और इस टूर्नामेंट के व्यस्त कार्यक्रम के बीच खिलाड़ी कुछ पल अपने परिवार के साथ भी बिताते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए पिछले दो मुकाबलों में फिर से कप्तानी करते नजर आए दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फुर्सत के कुछ पल बिताते नजर आ जाते हैं। इस समय दोनों का एक वीडियो वायरल है जिसमें 'विरुष्का' के नाम से मशहूर ये जोड़ी डांस करती नजर आ रही है।

इस वीडियो में विराट कोहली अपनी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के हिट गाने 'डांस पे चांस' पर थिरकते नजर आते हैं। दोनों एक जिम में इस वीडियो को शूट करते दिखते हैं जिसमें भांगड़ा बीट्स पर विराट कोहली अनुष्का के साथ कदम से कदम मिलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन वीडियो के अंत में विराट लड़खड़ा जाते हैं और अनुष्का उनको संभालने के लिए दौड़ पड़ती हैं।

विराट कोहली इस समय आईपीएल 2023 में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। बेशक पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वो पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए, लेकिन काफी मैचों में वो अच्छी पारियां खेल चुके हैं।

अब तक मौजूदा आईपीएल सीजन में विराट कोहली 7 मैचों में 279 रन बना चुके हैं, जिस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 82 रन की पारी रहा है। पिछले दो मुकाबलों में नियमित कप्तान फाफ डुप्लेसिस के फील्डिंग ना करने की वजह से विराट कोहली ने कप्तानी की है और दोनों ही मैचों में आरसीबी को जीत मिली है। आरसीबी ने अब तक 7 मैचों में 4 में जीत दर्ज की है जबकि 3 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article