क्रिकेट

VIRAL VIDEO: 102 साल के क्रिकेटर को खेलते देखकर आप भी कहेंगे वाह..वोट भी डालने गए

Inspirational Viral Video Of 102 Year Old Cricketer: आज कल तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन उनमें कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो मिसाल पेश करने वाले व लोगों को प्रेरित करने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो जम्मू-कश्मीर के 102 वर्षीय हाजी करम दीन का सोशल मीडिया पर वायरल है। आप भी देखकर कहेंगे वाह।

Image

हाजी करम दीन का वीडियो हुआ वायरल (ANI)

KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर के 102 वर्षीय हाजी करम दीन
  • हाजी इस उम्र में भी खेलते हैं क्रिकेट
  • वोट डालने भी गए थे हाजी करम दीन

Viral Video Of 102 Year Old Cricketer: किसी ने सही कहा है कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है और कुछ नहीं..जम्मू-कश्मीर के हाजी करम दीन (Haji Karam Din) इस बात को बखूबी साबित करते नजर आ रहे हैं। हाजी करम दीन की उम्र 102 साल है, लेकिन उनके हौसले किसी युवा जैसे ही हैं। उनका एक ताजा वीडियो वायरल हुआ जिसमें हाजी क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

हाजी करम दीन जम्मू-कश्मीर के रियासी से ताल्लुक रखते हैं। वो अपनी उम्र को खुद पर हावी होने नहीं दे रहे हैं। वो युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ जाते हैं और इस तरह वो युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। अब भी हाजी कोशिश करते हैं कि उनकी फिटनेस बनी रहे और वो पूरी तरह हर काम में एक्टिव रहें।

सोशल मीडिया पर उनका एक ताजा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें हाजी करम दीन नेट्स में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। कुछ युवा उनको गेंदबाजी कर रहे हैं और हाजी शॉट्स लगाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो..

102 वर्षीय हाजी करम दीन इन दिनों देश में चल रहे लोकसभा चुनाव 2024 में भी अपना योगदान दे चुके हैं। हाल में हुए दूसरे चरण के चुनाव में हाजी ने भी अपना वोट डाला।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article