क्रिकेट

T20 WC 2026: भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाला दिग्गज बना श्रीलंका टीम का बैटिंग कोच, जयसूर्या के साथ मिलकर करेंगे काम

Vikram Rathour: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका ने एक बड़ी चाल चली है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को टीम का बल्लेबाज कोच नियुक्त किया है। राठौर 18 जनवरी से 10 मार्च तक सलाहकार के रूप में श्रीलंका टीम के साथ काम करेंगे। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में विक्रम राठौर भारतीय कोचिंग टीम का अहम हिस्सा रहे थे।

Image

श्रीलंका ने विक्रम राठौड़ को बनाया अपना बैटिंग कोच सलाहकार- फोटो क्रेडिट- BCCI

कोलंबो। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए गुरुवार को श्रीलंका का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया। भारत और श्रीलंका मिलकर इस विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं।

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को श्रीलंका राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। उन्हें सलाहकार आधार पर नियुक्त किया गया है और उनका मुख्य ध्यान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी पर होगा।'

राठौड़ 18 जनवरी से जिम्मेदारी संभालेंगे और 10 मार्च तक टीम के साथ रहेंगे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राठौर ने भारत के लिए छह टेस्ट और सात एकदिवसीय मैच खेले हैं। 56 वर्षीय राठौर सितंबर 2019 से जुलाई 2024 तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रहे।

वह बीसीसीआई के लेवल तीन कोच हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वह राजस्थान रॉयल्स के सहयोगी स्टाफ में शामिल हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article