क्रिकेट

उस्मान ख्वाजा ने पिच पर गाड़ा खूंटा, मैराथन पारी खेलकर तोड़ा 44 साल पुराना रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 10, 2023, 02:20 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में मैराथन शतकीय पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

Image

उस्मान ख्वाजा

Photo : AP

अहमदाबाद: ऑस्ट्रेलिया के बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अहमदाबाद टेस्ट में धमाकेदार शतकीय पारी को कई मायनों में यादगार बना लिया है। दो दिन के खेल में लगातार पांच सेशन में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने रनों का अंबार तो लगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ भारत में गेंदों का सामना करने के लिहाज से सबसे बड़ी पारी खेलने का नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया।

346 गेंद में जड़े 150 रन

अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन नाबाद 104 रन से आगे खेलने उतरे ख्वाजा ने अपनी पारी को पहले दिन की लय को कायम रखते हुए आगे बढ़ाया। कैमरन ग्रीन के साथ मिलकर उन्होंने दिन के पहले सत्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई झटका नहीं लगने दिया इस दौरान उन्होंने अपने 150 रन 346 गेंद में 20 चौके की मदद से पूरे किए।

गेंदों के लिहाज से भारतीय सरजमीं पर सबसे बड़ी पारी

इसके बाद दूसरे सत्र में कैमरन ग्रीन के 114 रन बनाकर आउट होने के बाद भी ख्वाजा पिच पर डटे रहे। वो 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर भारत के खिलाफ भारत में गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। उन्होंने इस मामले में साल 1979 में कोलकाता में ग्राह्म यलोप द्वारा बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उस मैच में यलोप ने 392 गेंदों का सामना करते हुए 167 रन की पारी खेली थी।

13 साल बाद इस मुकाम पहुंचा कोई मेहमान बल्लेबाज

इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद ख्वाजा भारतीय सरजमीं पर एक टेस्ट पारी में 400 से ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए। 13 साल लंबे अंतराल के बाद कोई मेहमान बल्लेबाज भारतीय सरजमीं पर 400 या उससे ज्यादा गेंदों का सामना करने में सफल हुआ है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article