क्रिकेट

USA vs IRE Dream11 Prediction: यूएसए और आयरलैंड मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11

USA vs IRE T20 Match Dream11 Prediction in hindi, United States vs Ireland Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के 30वें मुकाबले में मेजबान यूएसए का सामना आयरलैंड से होगा। यह रोमांचक मुकाबला लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।

Image

यूएसए और आयरलैंड के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मेजबान यूएसए का सामना आयरलैंड से होगा।
  • लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में होगा मैच।
  • इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।

USA vs IRE T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, United States vs Ireland Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को (14 जून 2024) को मेजबान यूएसए और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मुकाबला आयरलैंड से ज्यादा महत्वपूर्ण यूएसए के लिए हैं। यूएसए की टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें टीम को दो मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 4 अंक और 0.127 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, आयरलैंड की बात करें तो टीम ने अभी तक दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम 0 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर है। अगर इस मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ यूएसए जीत जाती है तो टीम सुपर-8 में लगभग जगह बना लेगी।

USA और IRE हेड टू हेड

यूएसए और आयरलैंड के बीच अभी तक टी20 में दो मैच खेले गए हैं। इसमें दोनों टीमों का जीत-हार बराबर है। यूएसए की टीम को 23 दिसंबर 2021 को बांग्लादेश के खिलाफ 26 रन से जीत मिली थी, जबकि अगले ही दिन यानी 24 दिसंबर 2021 को आयरलैंड ने यूएसए को 9 रन से हराकर जीत हासिल की और हार का हिसाब भी चुकता कर लिया।

USA vs IRE T20 Match, यूएसए बनाम आयरलैंड

दिनांक: 14 जून 2024

समय: 8: 00 PM

मैदान: सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, लॉडरहिल

USA vs IRE Weather Update

मौसम की बात करें पिछले कुछ दिनों से फ्लोरिडा में जबरदस्त बारिश हुई है. एक्यूवेदर के अनुसार, आज सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम में बारिश की लगभग 98 प्रतिशत संभावना है. हालांकि मैच के समय बारिश की संभावना 74 प्रतिशत बनी हुई है.

यूएसए और आयरलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: हैरी टेक्टर।

बल्लेबाज: एरोन जोन्स।

ऑलराउंडर: कोरी एंडरसन, मार्क अडायर, स्टीवन टेलर, गैरेथ डेलानी।

गेंदबाज: जोश लिटिल, सौरभ नेत्रवलकर, बैरी मैकार्थी, अली खान, क्रेग यंग।

यूएसए और आयरलैंड न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: मार्क अडायर।

उप-कप्तान: सौरभ नेत्रवलकर।

यूएसए और आयरलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी Option 2

विकेटकीपर: हैरी टेक्टर।

बल्लेबाज: एरोन जोन्स।

ऑलराउंडर: कोरी एंडरसन, मार्क अडायर, स्टीवन टेलर, गैरेथ डेलानी।

गेंदबाज: जोश लिटिल, सौरभ नेत्रवलकर, बैरी मैकार्थी, अली खान, क्रेग यंग।

कप्तान: कोरी एंडरसन

उप-कप्तान: सौरभ नेत्रवलकर।

यूएसए और आयरलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी Option 3

विकेटकीपर: हैरी टेक्टर।

बल्लेबाज: एरोन जोन्स।

ऑलराउंडर: कोरी एंडरसन, मार्क अडायर, स्टीवन टेलर, गैरेथ डेलानी।

गेंदबाज: जोश लिटिल, सौरभ नेत्रवलकर, बैरी मैकार्थी, अली खान, क्रेग यंग।

कप्तान: कोरी एंडरसन

उप-कप्तान: एरोन जोन्स।

यूएसए का स्क्वॉड (USA Squads)

मोनाक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर

आयरलैंड का स्क्वॉड (Ireland Squads)

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए और आयरलैंड की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article