क्रिकेट

T20 World Cup 2024: मेजबान अमेरिका ने किया टीम का ऐलान, उन्मुक्त चंद चूके, 2015 वर्ल्ड कप फाइनिस्ट का टीम में नाम

टी20 विश्व कप 2024 की सह मेजबान अमेरिका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पूर्व कीवी ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को टीम में जगह मिली है। भारत के उन्मुक्त चंद को टीम में जगह नहीं मिली।

Image

अमेरिकी क्रिकेट टीम(साभार ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका ने किया टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान
  • अमेरिकी टीम के मोनांक पटेल होंगे कप्तान
  • पूर्व कीवी प्लेयर कोरी एंडरसन को मिला टीम में मौका

न्यूयॉर्क: टी20 विश्व कप 2024 की सह मेजबान अमेरिका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारत से अमेरिका अपने क्रिकेट करियर का उड़ान देने के इरादे से पहुंचे अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान उन्मुक्त चंद को अमेरिका की टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं साल 2015 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम के सदस्य रहे ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को अमेरिकी टीम में जगह हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अमेरिका का रुख किया था जहां उन्हें टी20 विश्व कप खेलने का मौका मिल गया।

मोनांक पटेल होंगे टीम के कप्तान

31 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज मोनांक पटेल को टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम के उपकप्तान एरोन जोंस होंगे।इसके अलावा जिन खिलाड़ियों को चुना गया है वो टीम के जाने पहचाने चेहरे हैं जो हाल ही में कनाडा के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे जिसमें अमेरिका को 4-0 के अंतर से जीत मिली थी।

तेज गेंदबाज अली खान हैं टीम में

सीपीएल और आईपीएल जैसी टी20 लीग में खेल चुके तेज गेंदबाज अली खान को भी टीम में जगह मिली है और वो टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह फिट हैं। कनाडा के खिलाफ टी20 सीरीज का वो जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से नहीं थे।

टीम में हैं कई जाने पहचाने नाम

अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले सौरव नेत्रवलकर, एरोन जोंस और अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले स्टीवन टेलर को भी टीम में जगह मिली है। कनाडा के खिलाफ डेब्यू करने वाले ऑफ स्पिनर मिलिंद कुमार को भी टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है।

टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका की टीम( USA Squad for T20 World Cup):

मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स (उप-कप्तान), एंड्रीज़ गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रलवकर, शैडली वॉन शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।

रिजर्व खिलाड़ी: गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्राईस्डेल, यासिर मोहम्मद।

टी20 वर्ल्ड कप का व‍िजेता कब कौन बना लिस्ट देखें

सालव‍िजेताउपव‍िजेतामेजबान
2007भारतपाकिस्तानसाउथ अफ्रीका
2009पाकिस्तानश्रीलंकाइंग्लैंड
2010इंग्लैंडऑस्ट्रेल‍ियावेस्टइंडीज
2012वेस्टइंडीजश्रीलंकाश्रीलंका
2014श्रीलंकाभारतबांग्लादेश
2016वेस्टइंडीजइंग्लैंडभारत
2021ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडयूएई-ओमान
2022इंग्लैंडपाकिस्तानऑस्ट्रेलिया
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article