क्रिकेट

T20 World Cup 2024 के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान,शमार जोसेफ को मिला मौका

मेजबान वेस्टइंडीज ने 2 जून से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में युवा पेस सनसनी शमर जोसेफ को भी जगह दी ह

Image

रोवमैन पॉवेल और आंद्रे रसेल

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज ने किया टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान
  • युवा गेंदबाज शमर जोसेफ को मिली टीम में जगह
  • रोस्टन चेज को भी मिला विश्व कप में खेलने का मौका

जमैका: मेजबान वेस्टइंडीज ने 2 जून से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान रोवमैन पॉवेल के हाथों में होगी। वहीं अल्जारी जोसेफ को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। युवा पेसर शमार जोसफ को भी टीम में जगह दी गई है। वेस्टइंडीज की टीम को ग्रुप सी में अफगानिस्तान न्यूजीलैंड, पपुआ न्यू गिनी और युगांडा के साथ है। विंडीज की टीम अपने अभियान की शुरुआत 2 जून को पपुआ न्यू गिनी के खिलाफ गयाना में करेगी।

अनुभवी खिलाड़ियों को मिला तरजीह

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को तरजीह दी है। टीम में धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को मौका मिला है। वहीं टेस्ट मैच में लगातार विंडीज के लिए खेलने वाले अनुभवी पेसर रोस्टन चेज को भी आश्चर्यजनक रूप से विंडीज की टी20 विश्व कप की टीम में शामिल किया गया है। टीम में शाई होप और निकोलस पूरन के रूप में दो विकेटकीपर शामिल हैं। टीम में स्पिनर के रूप में अकील हुसैन, रोस्टन चेज और गुणाकेश मोती को जगह मिली है। फिनिशर के रूप में शिमरॉन हेटमायर को भी टीम में शामिल किया गया है।

ऑलराउंडर्स की है टीम में भरमार

टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है। विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, आंद्रे रसेल, रोस्टन चेज, शरफेन रदरफोर्ट और रोमारियो शेफर्ड को टीम में शामिल किया है।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Squad for T20 World Cup 2024)

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, शमर जोसफ, ब्रैंडन किंग, गुणाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

टी20 वर्ल्ड कप का व‍िजेता कब कौन बना लिस्ट देखें

सालव‍िजेताउपव‍िजेतामेजबान
2007भारतपाकिस्तानसाउथ अफ्रीका
2009पाकिस्तानश्रीलंकाइंग्लैंड
2010इंग्लैंडऑस्ट्रेल‍ियावेस्टइंडीज
2012वेस्टइंडीजश्रीलंकाश्रीलंका
2014श्रीलंकाभारतबांग्लादेश
2016वेस्टइंडीजइंग्लैंडभारत
2021ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडयूएई-ओमान
2022इंग्लैंडपाकिस्तानऑस्ट्रेलिया
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article