क्रिकेट

U19 Asia Cup 2025: श्रीलंका को पटखनी देकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत

भारत की अंडर -19 टीम ने श्रीलंका को पटखनी देकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसकी पाकिस्तान से खिताबी भिड़ंत होगी। जानिए कैसा रहा सेमीफाइनल मुकाबले के पल पल का हाल।

Image

भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ACC)

दुबई: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारत की अंडर-19 टीम श्रीलंका को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 8 विकेट से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 139 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के सस्ते में पवेलियन लौटने के बावजूद 18 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत को जीत दिलाने में आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने अहम भूमिका अदा की। जॉर्ज 49 गेंद में 58 और विहान 45 गेंद में 61रन बनाकर नाबाद रहे। फाइनल में अब टीम इंडिया की पाकिस्तान के साथ खिताबी भिड़ंत होगी। फाइनल मैच 21 दिसंबर, 2025 रविवार को खेला जाएगा।

श्रीलंका ने बनाए 8 विकेट पर 138 रन

बारिश की वजह से मैच को 50 ओवर से घटाकर 20-20 ओवर का कर दिया गया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। श्रीलंका के लिए चमिका हिनातिगला ने सबसे ज्यादा 42(38) रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान विमथ दिनसारा ने 32 रन की पारी खेली। इसके अलावा सेथमिका सेनेविरत्ने ने 30(22) रन की पारी खेली। भारत के लिए हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक-एक सफलता किशन सिंह, दीपेश दीवेंद्रन और खिलान पटेल ने 1-1 विकेट चटकाए।

जॉर्ज और मल्होत्रा के बीच हुई नाबाद शतकीय साझेदारी

जीत के लिए 139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत की लेकिन दोनों ही नाकाम रहे। म्हात्रे 7(8) और वैभव 9(6) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम ने 3.3 ओवर में 25 रन पर दो विकेट गंवा दिए। ऐसे में आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और दोनों ने टीम को 18 ओवर में 8 विकेट से जीत दिला थी। जॉर्ज ने 58 और विहान ने 61 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 114* (87) रन की साझेदारी हुई।

पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत

पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट के अंतर से मात देकर अपनी जगह फाइनल में पक्की की। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.3 ओवर में 121 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 122 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान 16.3 ओवर में हासिल कर लिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article