क्रिकेट

CPL 2025: मुनरो और पूरन की विस्फोटक पारी से त्रिनबागो नाइट राइडर्स की एक और जीत

CPL 2025: त्रिनबागो नाइट राइडर्स का शानदार फॉर्म जारी है। बारबडोस रॉयल्स के खिलाफ मैच में कॉलिन मुनरो और निकोलस पूरन की विस्फोटक पारी के दम पर उसने एक और जीत हासिल कर ली। पूरन ने 65 तो मुनरो ने 67 रन की पारी खेली।

Image

निकोलस पूरन और कॉलिन मुनरो (सभारCPL)

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग के 16वें मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए मैच में बारबाडोस ने त्रिनबागो को जीत के लिए 179 का लक्ष्य दिया था। त्रिनबागो ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया।त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबडोस रॉयल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

बारबाडोस के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 22 गेंद पर 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 45 रन बनाए। कदीम एलेन ने 37 गेंद पर 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 41 रन और कप्तान रोवमन पॉवेल ने 15 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 31 रन बनाए। ब्रैंडन किंग ने 29 रन की पारी खेली।

त्रिनबागो के लिए आंद्रे रसेल ने 3, मोहम्मद आमिर ने 2 और अली खान ने 1 विकेट लिए। 179 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी त्रिनबागो को एक बार फिर सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने धमाकेदार शुरुआत दी। मुनरो ने अपनी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी से मैच को एकतरफा बना दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 44 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 67 रन की पारी खेली। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वह रन आउट हो गए।

मुनरो के अलावा, कप्तान निकोलस पूरन ने 40 गेंद पर 6 छक्के और 1 चौका लगाते हुए नाबाद 65 रन की पारी खेली। मुनरो के साथ तीसरे विकेट के लिए पूरन ने 93 रन की साझेदारी की। पूरन ने कायरन पोलार्ड के साथ भी नाबाद 30 रन जोड़े। पोलार्ड 9 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। एलेक्स हेल्स 14 गेंद पर 19 और केसी कार्टी 2 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए। त्रिनबागो ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article