क्रिकेट

Major League Cricket: हेड ने मैदान पर मचाया गदर, कर लिया अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड

Major League Cricket 2024, Washington Freedom vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) के क्वालीफायर मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से हुआ। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने तूफानी पारी खेली।

Image

शॉट लगाते हुए ट्रेविड हेड। (फोटो- Major League Cricket X)

Photo : Twitter

Major League Cricket 2024, Washington Freedom vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बल्ला एक बार फिर जमकर गरजा। उन्होंने महज 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। हेड ने 28 गेंदों पर 5 चौके और 3 लंबे-लंबे छक्के जड़कर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा सीजन में लगातार पांचवां अर्धशतक है। वे मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 44 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रन की नाबाद पारी खेली।

डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न 19 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने 27 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मौजूदा सीजन में इनके नाम सबसे ज्यादा अर्धशतक

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत के खिलाफ जिताऊ पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड का मेजर लीग क्रिकेट में जमकर बल्ला चल रहा है। उन्होंने 8 मैचों में कुल 5 अर्धशतक जमाए हैं। वे लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा फाफ डु प्लेसिस हैं, जिन्होंने 7 मैचों में कुल 4 अर्धशतक जड़े हैं। इस तरह मैथ्यू शॉर्ट ने पांच मैचों में 2 अर्धशतक, रयान रिकेलटन ने 6 मैचों में 2 अर्धशतक और उनमुक्त चंद ने 6 मैचों में 2 अर्धशतक जमाए हैं।

हेड ने इन टीमों के खिलाफ जड़ा अर्धशतक

आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड ने मौजूदा सीजन में कई टीमों के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ 54 रन की पारी खेली थी। इसी तरह हेड ने एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 54 रन, टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ 53 रन और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के खिलाफ 56 रन बनाए थे।
Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article