क्रिकेट

AUS vs WI Highlights: अब वेस्टइंडीज के लिए हेडेक बने ट्रेविस हेड

AUS vs WI Highlights: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 82 रन की बढ़त हासिल कर ली। ट्रेविस हेड और ब्यू वेब्सटर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

Image

ट्रेविस हेड (साभार-ICC)

AUS vs WI Highlights: ट्रेविस हेड ने तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिच पर फिर से एक छोर संभाले रखा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ केंसिंग्टन ओवल में चल रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन 82 रन की बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को अपनी पहली पारी में 190 रन बनाकर 10 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का दूसरी पारी में स्कोर एक समय चार विकेट पर 65 रन था लेकिन आखिर में वह दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 92 रन तक पहुंचने में सफल रहा।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे जिसमें हेड ने सर्वाधिक 59 रन का योगदान दिया था। वह अभी तक इस टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने दूसरी पारी में भी ऐसे समय में मोर्चा संभाला जब टीम संकट में दिख रही थी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय हेड 37 गेंदों पर 13 रन, जबकि ब्यू वेबस्टर ने 24 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे।

पहले दिन 14 विकेट गिरने के बाद दूसरे दिन 10 विकेट गिरे। पिच से अब भी तेज गेंदबाजों को लिए सीम और मूवमेंट मिल रहा है। वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन सुबह अपनी पहली पारी चार विकेट पर 57 रन से आगे बढ़ाई लेकिन अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे 23 वर्षीय ब्रैंडन किंग (26) के आउट होने से जल्द ही स्काेर पांच विकेट पर 72 रन हो गया।

इसके बाद वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के कप्तान शाई होप (48) और टेस्ट कप्तान रोस्टन चेज (44) ने मोर्चा संभाला और अपनी टीम को पहली पारी में बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article