क्रिकेट

Today IPL Match 11 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होगा अहम मुकाबला

Today IPL 2026 Match 11 May: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब कोई भी स्कोर बड़ा नहीं रह गया है। सभी टीमें बड़े-बड़े टारगेट भी आसानी से हासिल करके जीत दर्ज कर रही हैं, यही कारण है कि अंक तालिका में टॉप-4 के कई दावेदार नजर आने लगे हैं। आज (11 मई 2026) आईपीएल में होने वाला मैच भी अंक तालिका और टीमों के भविष्य पर असर डालेगा। यहां जानेंगे आज किसका मैच है और कहां होगा मुकाबला।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच

Today IPL Match 11 May 2026: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का गणित अब पेचीदा और दिलचस्प होता जा रहा है। ताजा अंक तालिका में टॉप-4 के साथ-साथ नीचे की टीमों की स्थिति में भी बदलाव लगातार होते जा रहे हैं। जहां शनिवार की रात गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराकर प्वाइंट्स टेबल में तीन अंक की लंबी छलांग लगाकर टॉप-4 में पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान अब टॉप-4 से बाहर हो गई है। सोमवार, यानी आज होने वाले मुकाबले के रिजल्ट भी प्वाइंट्स टेबल पर असर पड़ेगा।

आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज सीजन का 55वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सामने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। अब तक दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनको 4 मैच में जीत मिली है और 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और तीन मैच हारे हैं। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वह तीसरे स्थान पर है।

आईपीएल 2026 में आज किसका मैच, कब और कहां खेला जाएगा? (IPL 2026 Today Match Schedule, Time, Venue)

मैचवेन्यूसमय
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सहिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (धर्मशाला) 7:30 बजे

PBKS vs DC Head To Head, पंजाब और दिल्ली के आंकड़े-

न्यू चंडीगढ़ से निकल कर धर्मशाला को अपना होम ग्राउंड बनाने वाली पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पंजाब ने 18 बार मुकाबले जीते हैं। वहीं, दिल्ली को 17 बार जीत मिली है। अपने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स का पलड़ा दिल्ली पर भारी है। हालांकि, घायल दिल्ली बड़ा उलटफेर करने का मद्दा रखती है। अगर दिल्ली ने उलटफेर किया तो पंजाब की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article