क्रिकेट

IPBL के पहले सीजन के धमाकेदार समापन के बाद टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने पेश किया भारत में पिकलबॉल का फ्यूचर प्लान

इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले सीजन के नई दिल्ली में सफल आयोजन के बाद टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने भारत में पिकलबॉल का फ्यूचर प्लान साझा किया है।

Image

तस्वीर में बांए से दांए-केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू , टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन और मुंबई स्मैशर्स के क्वांग डुओंग

इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले सीजन के सफल आयोजन के बाद टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने भारत में पिकलबॉल के भविष्य के लिए अपना दमदार विजन पेश किया। मुंबई स्मैशर्स की हैदराबाद रॉयल्स के खिलाफ फाइनल में 5-1 अंतर से खिताबी जीत के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान विनीत जैन ने कहा, एक मीडिया कंपनी चलाने के अपने अनुभव से मैंने बड़े पैमाने पर दर्शकों को समझना और नए ट्रेंड्स को कैप्चर करना सीखा है। इसलिए मुझे लगता है कि पिकलबॉल में एक खास क्वालिटी है। इसे खेलना आसान है, एक्सेसिबिलिटी है और इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत कम है। इसी वजह से इसमें बड़ी लोकप्रियता और भागीदारी वाला खेल बनने की क्षमता है। यह एक अद्भुत लीग रही है।

लीग के पहले सीजन के शानदार आयोजन और धमाकेदार समापन पर खुशी जताते हुए विनीत जैन ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं, बहुत उत्साहित हूं और मैं सभी टीम मालिकों, खिलाड़ियों, रेफरी, जनरल मैनेजरों और आईपीबीएल के साथियों और इस खेल आयोजन में सहयोग करने वाले हर शख्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनकी वजह से ये शाम मुमकिन हुई।'

खेल को ज़मीनी स्तर से आगे बढ़ाने का है लक्ष्य

पिकलबॉल के नए सीजन और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, 'आज यह फर्स्ट सर्व जैसा है आगे बहुत सारी योजनाएं हैं। लीग के अलावा हम बहुत सारे लोकल इवेंट्स आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। हम स्थानीय सरकारों और फेडरेशन के साथ टाई अप करेंगे। हम राज्यों में टूर्नामेंट शुरू करना चाहते हैं, स्कूलों, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को शामिल करना चाहते हैं और खेल को ज़मीनी स्तर से आगे बढ़ाना चाहते हैं।

आईपीबीएल के पहले सीजन में मचा धमाल

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हाल में इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले सीजन का 1-7 दिसंबर तक भव्य आयोजन हुआ। लीग में हैदराबाद रॉयल्स, बेंगलुरु ब्लास्टर्स, मुंबई स्मैशर्स, चेन्नई सुपर वॉरियर्स, लखनऊ लेपर्ड्स और कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले टाई से खिताब भिड़ंत तक लीग में शानदार मुकाबले देखने को मिले। टीमों के बीच प्लेऑफ राउंड में पहुंचने के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में मुंबई स्मैशर्स और हैदराबाद रॉयल्स की टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। अंत में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई स्मैशर्स की टीम आईपीएल के पहले सीजन का खिताब जीतकर इतिहास रचने में सफल हुई।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article