क्रिकेट

Temba Bavuma Injury: साउथ अफ्रीका को लगा झटका, कप्तान बावुमा का मैच में आगे खेलना संदिग्ध

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 26, 2023, 07:14 PM IST

Temba Bavuma Injury: सेंचुरियन टेस्ट के पहले ही दिन साउथ अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका लगा है। फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए कप्तान तेंबा बावुमा को लेकर जो अपडेट सामने आ रही है, उसके अनुसार उनका मैच में आगे खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

Image

भारत बनाम साउथ अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन मंगलवार को यहां बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा और उनका मैच में आगे खेलना संदिग्ध है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसन पर लगाए गए विराट कोहली के ड्राइव को रोकने के प्रयास में बावुमा चोटिल हो गए और उन्हें 20वें ओवर में मैदान छोड़ना पड़ा।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अनुसार,‘‘स्कैन से पता चला है कि उनकी बायीं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। मैच में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें चिकित्सकों की दैनिक मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना होगा।’’

बावुमा एक्स्ट्रा कवर क्षेत्र में गेंद को रोकने के प्रयास में चोटिल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के फिजियो की मदद से मैदान से बाहर गए। उनके स्थान पर डीन एल्गर ने कार्यवाहक कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाली। एल्गर ने इस श्रृंखला के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है। बावुमा की जगह वियान मुल्डर ने क्षेत्ररक्षण किया।

End of Article