क्रिकेट

रवि शास्त्री ने खोला केएल राहुल की इंग्लैंड दौर पर सफलता का राज

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड दौरे पर केएल राहुल की सफलता का राज खोला है। शास्त्री ने बताया है कि तकनीक में किन बदलावों का उन्हें मिला है फायदा?

Image

केएल राहुल (फोटो क्रेडिट AP)

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि ‘फ्रंटफुट’ तकनीक में बदलाव से केएल राहुल को इंग्लैंड में बल्लेबाजी में सफलता मिल रही है और उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले तीन चार साल तक वह इसी लय को बनाये रखेंगे। राहुल ने तीन टेस्ट में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 375 रन बनाये हैं। वह अब तक श्रृंखला में शुभमन गिल, ऋषभ पंत और जैमी स्मिथ के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।

फ्रंटफुट की तकनीक में किया है बदलाव

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा,'मुझे लग रहा है कि उसने फ्रंट फुट की तकनीक में थोड़ा बदलाव किया है। इसके अलावा डिफेंस के समय स्टांस भी बदला है।' उन्होंने कहा कि नयी तकनीक से उनके बोल्ड या पगबाधा आउट होने की संभावना भी कम हुई है। शास्त्री ने यह भी कहा कि इंग्लैंड के हालात में स्विंग लेती गेंदों का सामना करने के लिये भी राहुल के पास तकनीक है। उन्होंने कहा ,‘‘ वह तकनीक का धनी है । अभी तक गेंद में इतना मूवमेंट दिखा नहीं है लेकिन अगर गेंद मूव भी करती है तो उसके पास इसका सामना करने की तकनीक है।'

नहीं कर पा रहे थे प्रतिभा के साथ न्याय

उन्होंने आगे कहा ,'दुनिया में ऐसा कोई नहीं होगा जिसने यह कहा हो कि राहुल के पास प्रतिभा नहीं है। गुस्सा इस बात का था कि इतना प्रतिभाशाली होते हुए भी वह प्रदर्शन नहीं दे पा रहा लेकिन इस श्रृंखला में उसे शानदार लय में देखा है।'

अगले कुछ साल में करेंगे शानदार प्रदर्शन

शास्त्री ने उम्मीद जताई कि उसका बल्लेबाजी औसत अगले कुछ साल में 50 के आसपास रहने वाला है। उन्होंने कहा,'वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है। अगले तीन चार साल अगर इसी तरह खेलता रहा तो कई शतक बनायेगा क्योंकि वह भारत में भी काफी क्रिकेट खेल रहा है। उसका औसत 50 के आसपास रहना चाहिये।' राहुल अभी तक 61 टेस्ट में 35.3 की औसत से 3632 रन बना चुके हैं जिसमें 10 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article