क्रिकेट

WTC Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम, अगर बारिश के कारण रद्द हो गया ब्रिसबेन टेस्ट

WTC Final Scenario: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीत 5 मैच की सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। ब्रिसबेन टेस्ट में लगातार हो रही बारिश ने इसके रद्द होने की आशंका को बढ़ा दिया है। ऐसे में अगर मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया के फाइनल की राह कैसी होगी।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (साभार-BCCI)

WTC Final Scenario: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में अब तक लगातार बारिश विलेन बन कर सामने आई है। बारिश के कारण पहले दिन का खेल तो बुरी तरह से प्रभावित हुआ था और केवल 13.2 ओवर की ही गेंदबाजी हो पाई थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन टेस्ट के साथ-साथ ये पूरी सीरीज WTC के लिहाज से बेहद खास है। ऐसे में अगर बारिश के कारण यह टेस्ट मैच रद्द करना पड़ा तो टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने की राह थोड़ी और मुश्किल हो जाएगी।

WTC Final प्वाइंट्स टेबल की वर्तमान स्थिति

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो टॉप थ्री में साउथ अफ्रीका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया है। साउथ अफ्रीका टॉप पर है जबकि टीम इंडिया तीसरे स्थान पर है। ऐसे में भारत के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के विकल्प अब भी खुले हैं।

ब्रिसबेन टेस्ट रद्द होने की स्थिति में भारत

ब्रिसबेन टेस्ट के रद्द होने की स्थिति में भारत के पास एक सबसे अच्छा विकल्प यह है कि वह बाकी बचे दो टेस्ट जीते और WTC फाइनल में पहुंच जाए। बाकी बचे दो टेस्ट सिडनी और मेलबर्न में खेले जाएंगे।

दूसरे टीमों पर निर्भरता

अगर टीम इंडिया 2-1 से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीतती है तो उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। इस स्थिति में श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना होगा।

BGT सीरीज ड्रॉ होने की स्थिति में..

यदि BGT सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होता है तो श्रीलंका को किसी भी हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दो मैच की टेस्ट सीरीज जीतनी होगी तभी टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएगी।

लेकिन अगर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया की हार होती है चाहे वह किसी भी मार्जिन से हो तो वहीं उसके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने का सपना टूट जाएगा। आपको बता दें कि अब तक हुए दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया पहुंचने में कामयाब रही थी। पहले फाइनल में उसे न्यूजीलैंड और दूसरे में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article