Team India predicted playing 11 against USA: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान यूएसए को 7 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। टीम इंडिया के सामने 111 रन की चुनौती थी जिसे उसने 3 विकेट खोकर 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में 50 और शिवम दुबे ने 35 गेंद में 31 रन की नाबाद पारी खेली।
पहले दो मैचों में एक ही लाइन-अप के साथ खेलने के बाद, भारत संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ़ खेल के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकता है और शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन या यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को शामिल कर सकता है। दुबे पिछले कुछ समय से बल्ले से आउट ऑफ़ फॉर्म हैं और रोहित शर्मा ने पहले दो मैचों में उन्हें गेंदबाज़ के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया। उनकी जगह भारत एक विशेषज्ञ बल्लेबाज़ को शामिल कर सकता है।
यशस्वी जायसवाल को नहीं मिला मौका
शिवम दुबे की जगह कौन टीम में शामिल होगा इस रेस में सबसे आगे यशस्वी जायसवाल चल रहे थे। जायसवाल एक शानदार ओेपनर हैं और टीम को तेज शुरुआत दे सकती है। भारतीय टीम फिलहाल रोहित-कोहली की जोड़ी से ओपनिंग करवा रही है हालांकि विराट अभी तक ओपनर के तौर पर कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं। माना जा रहा था कि विराट को अपनी फेवरेट पोजिशन नंबर 3 पर भेज सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारतीय टीम बगैर किसी बदलाव के उतरी।
गेंदबाजी में नहीं होगा कोई बदलाव
जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाज तिकड़ी ने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, साथ ही ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल भी कमाल कर रहे हैं। लेकिन रवींद्र जडेजा के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। 35 वर्षीय स्टार क्रिकेटर पाकिस्तान के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए और मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। लेकिन उनके साधारण फॉर्म के बावजूद टीम उन्हें एक और मौका दे सकती है।
यूएसए के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11 (Team India playing 11 against usa)
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमरा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
IND vs USA Full Squads: भारत बनाम अमेरिका फुल स्क्वॉड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल।अमेरिकी टीम: स्टीवन टेलर, मोनंक पटेल (विकेटकीपर और कप्तान), एंड्रीज गौस, एरोन जोंस, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्टुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, निसर्ग पटेल, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शैडली वैन शल्कविक।
