क्रिकेट

बनना है टीम इंडिया का कोच तो आपमें होनी चाहिए ये काबिलियत

Team India Head Coach Qualification: बीसीसीआई ने हेड कोच के लिए आवेदन मांगा है। इस बार 3.5 साल के लिए कोच का आवेदन मांगा गया है। मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ टी20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के साथ जुड़े रहेंगे।

Image

टीम इंडिया के हेड कोच की योग्यता (BCCI)

Team India Head Coach Qualification: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आवेदन मांगा है, जिसकी आखिरी तारीख 27 मई है। टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का आखिरी असाइनमेंट टी20 वर्ल्ड कप है और इस बात की संभावना कम है कि वह दोबारा इस पद के लिए आवेदन करें। इस बार बीसीसीआई ने हेड कोच का कार्यकाल 3.5 साल का रखा है। बीसीसीआई ने जो आवेदन मांगा है उसमें साफ लिखा है कि नए हेड कोच का कार्यकाल जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 के बीच होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पद के आवेदन के लिए बीसीसीआई ने क्या योग्यता रखी है?

बनना है कोच तो हों ये योग्यताएं

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को 30 टेस्ट मैच या 50 वनडे मैच खेले रहना चाहिए। आवेदक के पास कोचिंग का अनुभव न हो फिर भी कोई समस्या नहीं है।

  • अगर आपके पास 30 टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है तो टेस्ट खेलने वाले टीम को 2 साल कोचिंग देने का अनुभव हो।
  • यदि किसी आवेदक ने टेस्ट खेलने वाले टीन को कोचिंग भी नहीं दी है, तो उसे तीन साल तक आईपीएल टीम या एसोसिएट टीम या प्रथम श्रेणी टीम या 'ए' टीम के साथ काम करने का अनुभव हो।
  • सबसे जरूरी योग्यता, आवेदक की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास बीसीसीआई के लेवल-3 का सर्टिफिकेशन हो।

हेड कोच के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मई है। इस समय सीमा के तुरंत बाद बीसीसीआई आवेदकों का इंटरव्यू आयोजित करेगी और फिर कोच के चयन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

कोच की रेस में लक्ष्मण का नाम सबसे आगे

ऐसे में टीम इंडिया के नए कोच की रेस में जो नाम सबसे आगे चल रहा है वो वीवीएस लक्ष्मण का है। वह वर्तमान में एनसीए के अध्यक्ष हैं। टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने से पहले द्रविड़ ने भी एनसीए के प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, लक्ष्मण ने एनसीए प्रमुख रहते हुए भी टीम इंडिया के लिए बीच-बीच में यह जिम्मेदारी संभाली है। जब-जब हेड कोच राहुल ने ब्रेक लिया तब-तब कोच के तौर पर लक्ष्मण ही थे जो टीम इंडिया के साथ विदेशी दौरे पर थे। इसके अलावा उन्होंने भारत ए टीम के साथ भी काम किया है।

End of Article