क्रिकेट

Rohit Sharma Big Statement: टी20 से संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने वनडे और टेस्ट खेलने को लेकर दिया बड़ा संकेत

Rohit Sharma Big Statement: वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन अब उनके वनडे और टेस्ट फॉर्मेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने वनडे और टेस्ट खेलने को लेकर क्या कहा।

Image

ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

Rohit Sharma Big Statement: पिछले महीने विश्व कप जीतने के बाद टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह कम से कम कुछ समय तक टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे। रोहित वेस्टइंडीज में विश्व कप जीतने के बाद से ब्रेक पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैच भी नहीं खेलेंगे। 37 साल के रोहित ने यहां एक समारोह में कहा,‘मैंने कहा है कि मैं बहुत आगे की नहीं सोचता। कम से कम कुछ समय तक तो आप मुझे खेलते देखेंगे।’

इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सत्र और अगले साल फरवरी मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित ही भारत के कप्तान होंगे। रोहित टी20 विश्व कप 2022 में भारत के कप्तान थे जिसमें इंग्लैंड ने उसे सेमीफाइनल में हराया। इसके एक साल बाद भारत में 50 ओवरों के विश्व कप के फाइनल में टीम आस्ट्रेलिया से हार गई। रोहित की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 में खिताबी जीत दर्ज की।

रोहित की कप्तानी में चैम्पियन बनी टीम इंडिया

बारबाडोस में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में मात देकर चैम्पियन बनी थी। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया उतरी थी। इसके साथ ही रोहित टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीतने वाले दूसरे कप्तान बन गए थे। इससे पहले 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब जीता था।

रोहित का टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा रहा था प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने 156.70 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 8 मैचों में 257 रन बनाए। वे भारतीय टीम के टॉप स्कोरर और ओवरऑल दूसरे नंबर पर रहे थे। इस दौरान रोहित ने 3 अर्धशतक जड़े थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article