TATA IPL 2023, KKR vs RCB: आईपीएल का रोमांच मुकाबला जारी है। गुरुवार को एक बार फिर कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स से होगा। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टीम बेंगलोर जीत की लय को बरकरार रखने, जबकि कोलकाता अपने होम ग्राउंड पर जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी।
कोलकाता को अपने पहले मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब किंग्स से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि बेंगलोर ने मुंबई के खिलाफ तोबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपना जीत का खाता खोला था। मुंबई के खिलाफ टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली थी। वहीं, कोलकाता का पंजाब के खिलाफ अच्छी शुरुआत नहीं रही थी। कोलकाता के खिलाड़ियों को बेंगलोर के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है।
कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला कब खेला जाएगा? (KKR vs RCB IPL 2023 Match date)
कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का 9वां मुकाबला 6 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।
किस ग्राउंड पर खेला जाएगा कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल 2023 मैच? (KKR vs RCB IPL Match Venue)
कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच IPL 2023 का मुकाबला कोलकाता के इडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यह ग्राउंड कोलकाता का होम ग्राउंड है।
किस समय शुरू होगा कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच टाटा IPL 2023 का मैच? (IPL 2023, Kolkata Knight Riders and Royal Challengers Bangalore match Timing)
कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर मुकाबला? (Where to watch KKR vs RCB IPL 2023 Match on TV)
कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी मौजूद होंगे।
कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where to watch KKR vs RCB Live Streaming)
आज कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच आईपीएल 2023 के 9वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण कर रहा है। जिसका विभिन्न कैमरा एंगल व तमाम भाषाओं के साथ लुत्फ प्रशंसक उठा सकेंगे। इसमें भोजपुरी कमेंट्री का विकल्प भी मौजूद होगा। इसके अलावा आप इसे हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव देख सकते हैं।
