T20 World Cup Today Match 11 February 2026: टी20 विश्व कप में आज किसका किससे मैच है, 5 बड़ी टीमें, जानिए शेड्यूल
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Feb 11, 2026, 05:00 AM IST
T20 World Cup Today Match 11 February: आज (11 February 2026) टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में तीन बहुत शानदार और रोमांचक मैच खेले जाने हैं। आज के मुकाबलों में ज्यादातर बड़ी टीमें ही मैदान पर होंगी। यहां हम जानेंगे कि आज किसका-किसका मैच है और ये मुकाबले कितने बजे और कहां खेले जाएंगे।
टी20 विश्व कप 2026 में आज किसका मैच है
- आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
- आज होंगे तीन बहुत ही रोमांचक मुकाबले
- आज 5 बड़ी टीमें होंगी मैदान पर
T20 World Cup 2026 Today Match Schedule 11 February: भारत और श्रीलंका की जमीन पर आयोजित हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां दिन है। मुकाबले रोमांचक होते जा रहे हैं और आज (15 फरवरी, बुधवार) का दिन टूर्नामेंट में बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। इसकी वजह है कि आज के तीन मैचों में उतरने वाली 6 टीमों में से 5 बड़ी टीमें मैदान पर होंगी। जिन टीमों का आज मुकाबला है वो हैं ऑस्ट्रेलिया (जो अपना पहला मैच खेलने उतरेगी), इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान। इनके अलावा आयरलैंड ही एकमात्र टीम है जो इन पांच बड़ी टीमों से कमजोर नजर आ रही है, यानी आज का दिन रोमांच से भरपूर होने वाला है।
आज का पहला मैचः टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज का पहला मुकाबला संस्करण का 13वां मैच होगा। इस मैच में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमें (AFG vs SA) आमने-सामने होंगी। अफगानिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। जबकि दूसरी तरफ है दक्षिण अफ्रीका की टीम जो अपना दूसरा मैच खेलने जा रही है। एक दिन पहले ही उसने कनाडा के खिलाफ 57 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में अपना खाता खोला था।
आज का दूसरा मैचः टूर्नामेंट में आज का दूसरा और टी20 विश्व कप 2026 का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड (AUS vs IRE) के बीच होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। जबकि आयरलैंड की टीम इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में 20 रनों से हार चुकी हैं। अब उसके सामने दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम चुनौती देने के लिए आई है, ऐसे में इस मैच में कुछ बड़ा होने की उम्मीद की जा सकती है।
आज का तीसरा मैचः आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज का तीसरा व अंतिम मैच टूर्नामेंट का 15वां मैच होगा। इस मुकाबले में एक बार की टी20 विश्व चैंपियन इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टक्कर दो बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से होगा। दोनों ही टीमों में बड़े-बड़े टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी मौजूद है और इस मैच में भी रनों की बारिश होना तय है।
T20 विश्व कप 2026 में आज के मैचों का पूरा कार्यक्रम, कहां और कितने बजे हैं मुकाबले? (T20 World Cup Today Matches Full Schedule)
| किन टीमों का मुकाबला | कहां पर होगा मैच | कितने बजे होगा मैच |
| 1. अफगानिस्तान Vs दक्षिण अफ्रीका | अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) | सुबह 11:00 बजे |
| 2. ऑस्ट्रेलिया Vs आयरलैंड | कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम) | दोपहर 03:00 बजे |
| 3. इंग्लैंड Vs वेस्टइंडीज | मुंबई (वानखेडे़ स्टेडियम) | शाम 07:00 बजे |
