T20 World Cup Final Closing Ceremony Updates: आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (IND vs NZ Final) के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाना है। भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले एक रंगारंग समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। स्टेडियम में कई नामी हस्तियां परफॉर्म करने वाली हैं जो फाइनल मैच से पहले फैंस को जोश से भर देंगे। आइए जानते हैं कि आज टी20 विश्व कप की क्लोजिंग सेरेमनी में कौन-कौन परफॉर्म करने जा रहा है और किस समय शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी।
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल क्लोजिंग सेरेमनी में कौन-कौन सी हस्तियां परफॉर्म करेंगीः भारत-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में जो हस्तियां परफॉर्म करने जा रही हैं उनमें सबसे बड़ा नाम है अमेरिकी-स्पेनिश गायक रिकी मार्टिन (Ricky Martin) जिनका फुटबॉल से लेकर तमाम खेल आयोजनों में धमाल दुनिया देख चुकी है। खासतौर पर 1998 फीफा फुटबॉल विश्व कप में उनका गाना सबसे यादगार रहा था। वहीं, दूसरे परफॉर्मर होंगे पंजाबी गायक सुखबीर सिंह (Sukhbir Singh) जिनके गानों पर आज भी युवाओं के पैर थिरकने लगते हैं। जबकि, तीसरी परफॉर्मर होंगी गुजरात की गायिका फाल्गुनी पाठक (Phalguni Pathak) जिनकी गुजरात ही नहीं, पूरे भारत में दशकों से अच्छी फैन फॉलोइंग रही है।
टी20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी? (T20 World Cup Closing Ceremony)
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच का टॉस 6:30 बजे होना है। मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। शाम 5:30 से क्लोजिंग सेरेमनी हुई। दर्शकों के लिए गेट 3:30 बजे खोल दिए गए थे।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें (India And New Zealand Squads)
टीम इंडियाः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, संजू सैमसन और शिवम दुबे।
न्यूजीलैंड टीमः मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन ऐलन, टिम सीफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्की, काइल जैमीसन, जैकब डफी, डेवोन कॉन्वे, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन।
कितने बजे से खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच? (India vs New Zealand T20 World Cup Final Time)
आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। मुकाबले का टॉस मैच से आधे घंटे पहले 6:30 बजे होगा।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड के फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (T20 World Cup Final Match Live Streaming Today)
आज इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 विश्व कप 2026 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर देख सकते हैं।
