क्रिकेट

T20 World Cup Points Table Updates (15-february-2026): वेस्टइंडीज, अमेरिका और भारत की जीत के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

T20 World Cup Points Table Update Today in Hindi After 27th Match, IND बनाम PAK आज के मैच के बाद जाने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अंक तालिका का ताजा हाल: टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को अमेरिका-नामीबिया, नेपाल-वेस्टइंडीज और भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेले गए। इन मुकाबलों में वेस्टइंडीज, अमेरिका और भारत की जीत के बाद जानिए कैसा है अंक तालिका का ताजा हाल।

T20 World Cup 2026 Points Table Update

टी20 विश्व कप 2026 अंक तालिका, भारत पाकिस्तान मुकाबले के बाद

T20 World Cup 2026 Points Table Update (15-february): टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को अमेरिका-नामीबिया, नेपाल-वेस्टइंडीज और भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेले गए। दिन की शुरुआत नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच ग्रुप सी के मुंबई में खेले गए मुकाबले के साथ हुई। मैच में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 8 विकेट पर 133 रन पर रोक दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 134 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में अमेरिका और नामीबिया के बीच खेला गया। ग्रुप ए के इस मैच में अमेरिकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया को टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन पर रोककर 31 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

दिन का अंत भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए के कोलंबो में खेले गए महामुकाबले के साथ हुआ। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में ईशान किशन की 40 गेंद में 77 रन की आतिश पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को 18 ओवर में 114 रन पर ढेर करके 61 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में एंट्री करने वाली दूसरी टीम बन गई।

आइए जानते हैं वेस्टइंडीज, अमेरिका और भारत की जीत के बाद ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी की अंक तालिका का हाल।

ग्रुप ए

पोजीशनटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1भारत 3306+3.050
2अमेरिका4224+0.787
3पाकिस्तान3214-0.403
4नीदरलैंड3122-1.352
5नामीबिया3030-2.443

ग्रुप बी

पोजीशनटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1श्रीलंका22043.125
2जिंबाब्वे22041.984
3ऑस्ट्रेलिया21121.100
4आयरलैंड31220.150
5ओमान3030-4.546

ग्रुप सी

पोजीशनटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1वेस्टइंडीज33061.820
2इंग्लैंड3214-0.143
3स्कॉटलैंड31220.359
4इटली2112-0.352
5नेपाल3030-1.942

ग्रुप डी

पोजीशनटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1दक्षिण अफ्रीका33061.477
2न्यूजीलैंड32140.701
3यूएई2112-1.030
4अफगानिस्तान2020-0.555
5कनाडा2020-1.526

कल के मैच: (16 फरवरी, 2026 के मैच)

टी20 विश्व कप में सोमवार 16 फरवरी, 2026 को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दिन की शुरुआत ग्रुप डी के अफगानिस्तान और यूएई के मुकाबले के साथ नई दिल्ली में होगी। दिन का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और इटली के बीच ग्रुप सी के मुकाबले में कोलकाता के इडेन गार्डन्स में होगी। दिन का अंत श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच के मुकाबले के साथ कोलंबो में होगी।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। और क्रिकेट (Sports News) अपडेट और आईपीएल 2026 की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article