क्रिकेट

T20 World Cup Points Table Updates (14-february-2026): आयरलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

T20 World Cup Points Table Update Today in Hindi After 24th Match, SA बनाम NZ आज के मैच के बाद जाने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अंक तालिका का ताजा हाल: टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को आयरलैंड-ओमान, इंग्लैंड स्कॉटलैंड और न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेले गए। इन मुकाबलों में आयरलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद जानिए कैसा है अंक तालिका का ताजा हाल।

T20 World Cup 2026 Points Table Update after SA vs NZ

टी20 विश्व कप 2026 प्वाइंट्स टेबल अपडेट

T20 World Cup 2026 Points Table Update (14-february): टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को आयरलैंड-ओमान, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड और न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेले गए। दिन की शुरुआत कोलंबो में आयरलैंड और ओमान के बीच मुकाबले के साथ हुई। ग्रुप बी के इस मुकाबले में आयरलैंड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन पर ढेर हो गई और 96 रन के अंतर से मैच गंवा दिया।

इसके बाद दिन के दूसरे मुकाबले में ग्रुप सी में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन्स में भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और पूरी टीम को 19.2 ओवर में 152 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 153 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बाद 18.2 ओवर में टॉम बैंटन की 41 गेंद में 63 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौसत हासिल कर लिया।

दिन का अंत अहमदाबाद में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए ग्रुप डी मुकाबले के साथ हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मार्को यानसेन ने शुरुआत में ही कहर बरपाते हुए कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बना सकी। मार्क चैपमैन ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 48(26) रन बनाए। यानसेन ने द. अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट 40 रन देकर लिए। इसके बाद जीत के लिए मिले 176 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने आतिशी शुरुआत के बाद 17.1 ओवर में एडेन मार्करम की 44 गेंद में 86 रन की नाबाद कप्तानी पारी की बदौलत हासिल कर लिया और लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 के मुहाने पर पहुंच गई। जानिए इन तीनों मुकाबलों के बाद जानिए कैसा है अंक तालिका का ताजा हाल।

ग्रुप ए
पोजीशनटीममैचजीतहारप्वाइंटनेट रन रेट
1भारत2204+3.050
2पाकिस्तान2204+0.932
3यूएसए3122+0.533
4नीदरलैंड3122-1.352
5नामीबिया2020-2.884
ग्रुप बी
पोजीशनटीममैचजीतहारप्वाइंटनेट रन रेट
1श्रीलंका2204+3.125
2जिंबाब्वे2204+1.984
3ऑस्ट्रेलिया2112+1.000
4आयरलैंड3122+0.150
5ओमान3030-4.546
ग्रुप सी
पोजीशनटीममैचजीतहारप्वाइंटनेट रन रेट
1वेस्टइंडीज2204+1.625
2इंग्लैंड3214-0.143
3स्कॉटलैंड3122+0.359
4इटली2112-0.352
5नेपाल 2020-1.854
ग्रुप डी
पोजीशनटीममैचजीतहारप्वाइंटनेट रन रेट
1दक्षिण अफ्रीका3306+1.477
2न्यूजीलैंड3214+0.701
3यूएई2112-1.030
4अफगानिस्तान2020-0.555
5कनाडा2020-1.526

कल के मुकाबला(15 फरवरी, 2026 के मैच)

रविवार 15 फरवरी, 2026 को टी20 विश्व कप में तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला ग्रुप सी में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा ग्रुप ए में यूएसए और नामीबिया के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में और तीसरा भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड फाइनल लाइव स्कोर और क्रिकेट (Sports News) अपडेट और आईपीएल 2026 की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article