क्रिकेट

T20 Women's World Cup 2024: स्मृति मंधाना ने कहा,ऑस्ट्रेलिया हराने का नहीं है कोई शॉर्टकट

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के आगाज से पहले भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने छह बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बारे में बड़ी बयान दिया है।

Image

स्मृति मंधाना

दुबई: भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने महिला टी20 विश्व कप से एक दिन पहले कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराने का कोई शॉर्टकट नहीं है और छह बार की चैम्पियन टीम पर जीत दर्ज करने के लिये हर टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। ऑस्ट्रेलिया पिछले तीनों बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है। डेढ साल पहले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद पूर्व कप्तान मेग लानिंग ने संन्यास का ऐलान कर दिया था जिसके बाद एलिसा हीली ने कमान संभाली।

विश्व कप का हर मैच है हम

मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को ग्रुप ए के पहले मैच से पूर्व कहा,'विश्व कप का हर मैच अहम है और सभी में सौ फीसदी देना होगा। न्यूजीलैंड और श्रीलंका मजबूत टीमें हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गलती की गुंजाइश नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वह बेहतरीन टीम है और उसे हराना बड़ी चुनौती है।'

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होता है जज्बात भरा

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हमेशा जज्बात से भरा होता है। दोनों टीमों की टक्कर छह अक्टूबर को होनी है। मंधाना ने कहा ,'भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता में दोनों टीमों के समर्थकों के जज्बात जुड़े होते हैं । ऐसा नहीं है कि खिलाड़ी एक दूसरे से बात नहीं करते लेकिन दोनों देशों में उमड़ते जज्बात इसे इतना रोमांचक बना देते हैं।'

अपना सर्वश्रेष्ठ देने की करेंगे कोशिश

उन्होंने कहा,'मेरे लिये विश्व कप का हर मैच अहम है और हम सभी में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। यहां की गर्मी में दिन के मैच चुनौतीपूर्ण होंगे लेकिन देश के लिये खेलते समय कोई बहाना नहीं। पक्की तैयारी के साथ उतरना होगा।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article