क्रिकेट

T20 World Cup: अमेरिका के खिलाफ जीत दिलाने के बावजूद, सूर्यकुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav, Slowest Fifty for India in T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव ने भारत की नैय्या अमेरिका के खिलाफ न्यूयॉर्क में पार लगाई लेकिन उनके नाम इसी दौरान एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Image

सूर्यकुमार यादव

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका के खिलाफ सूर्या ने खेली मैच जिताऊ पारी
  • नाम हुआ टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे धीमा अर्धशतक
  • विराट कोहली के दामन से मिटा दाग

न्यूयॉर्क: टीम इंडिया ने अमेरिका को बुधवार को न्यूयॉर्क में खेले गए टी20 विश्व कप के मुकाबले में 7 विकेट से मात देकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम ने अमेरिका को 8 विकेट पर 110 रन बनाने दिए इसके बाद जीत के लिए मिले 111 रन के लक्ष्य को 10 गेंद और 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। टीम की जीत में सूर्यकुमार और शिवम दुबे के बीच हुई 67 रन की नाबाद साझेदारी की अहम भूमिका रही।

सूर्या के नाम दर्ज हुआ सबसे धीमा अर्धशतक

भारतीय टीम की जीत में सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में 50 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्या ने 49 गेंद में ही अपना अर्धशतक 2 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया। इसके साथ ही उनके नाम टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे धीमा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

विराट के दामन से मिटा दाग

सूर्यकुमार यादव से पहले टी20 विश्व कप इतिहास में भारत के लिए सबसे धीमा अर्धशतक विराट कोहली के नाम दर्ज था। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2021 में 45 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। लेकिन अब विराट के दामन से अनचाहे रिकॉर्ड का दाग मिट गया है। इस अनचाही सूची में तीसरे पायदान पर गौतम गंभीर और रोहित शर्मा हैं। गंभीर ने साल साल 2009 में बांग्लादेश के और रोहित शर्मा ने साल 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 44-44 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!