क्रिकेट

IND vs SL: क्या कप्तानी में हार्दिक से बेहतर विकल्प हैं सूर्यकुमार यादव? आंकड़ों में जानें अंतर

Suryakumar Yadav vs Hardik Pandya captaincy record: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान बनने की रेस में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या आगे चलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में दोनों का कप्तानी रिकॉर्ड अब तक कैसा रहा है ये जान लेना जरूरी है।

Image

सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या (फोटो- X)

Suryakumar Yadav vs Hardik Pandya captaincy record: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेंट को अलविदा कह दिया है। उनके आधिकारिक रुप से कप्तानी से हटने के बाद अब भारतीय टीम पहली बार कोई टी20 सीरीज खेलने वाली है। भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 26 जुलाई से टी20ई सीरीज खेलनी है। इसमें भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी कौन होगा इस रेस में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव आगे चल रहे हैं। पहले हार्दिक का कप्तान बनना तय माना जा रहा था लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है। इन दोनों में किसी के भी चयन से पहले कप्तानी रिकॉर्ड जान लेना जरूरी है।

सूर्यकुमार यादव का कप्तानी रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने सात मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इसमें से भारतीय टीम को 5 मैचों में जीत मिली है। उनका जीत का प्रतिशत 71.52 है। सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान आईपीएल में सिर्फ़ एक मैच खेला है। उस मामले में वे विजयी रहे। इसके अलावा, स्काई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई टीम का नेतृत्व किया है। मुंबई टीम के कप्तान के रूप में 16 मैचों में सूर्य ने 10 जीते और छह हारे हैं।

हार्दिक पांड्या का कप्तानी रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के लिए 16 मैचों में कप्तानी की है। इसमें से भारतीय टीम को 10 में जीत मिली है। उनका जीत का प्रतिशत 62.50 है। हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटन्स के साथ अपने दो सीज़न के कार्यकाल के दौरान आईपीएल में लीडर के रूप में अपनी योग्यता साबित की। उन्होंने अपने डेब्यू सीज़न में टीम को खिताब जीतने में मदद की और अगले सीज़न में भी वे आईपीएल 2023 में उपविजेता रहे। हालांकि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article