क्रिकेट

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टेस्ट टीम में इस भारतीय खिलाड़ी की हो सकती है वापसी

IND vs BAN, IND vs NZ, Suryakumar Yadav Return: भारतीय टीम आने वाले दिनों में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस मुकाबले में टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव वापसी करने को तैयार है।

Image

सूर्यकुमार यादव। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

IND vs BAN, IND vs NZ, Suryakumar Yadav Return: भारतीय टीम का आगामी चार महीना काफी बिजी शेड्यूल है। इस दौरान भारतीय टीम टेस्ट के अलावा टी20 मुकाबले खेलने के लिए उतरेगी। टेस्ट सीरीज में भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकी है। वे टेस्ट टीम में लंबे समय से दूर हैं। टी20 के नए कप्तान सूर्यकुमार ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट मुकाबला 09 फवरी 2023 को खेला था। इसके बाद से उनको टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अब उनको बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने टेस्ट का एक मात्र मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है। यह मुकाबला नागपुर में 9 से 11 फरवरी 2023 के बीच खेला गया था।

सितंबर में खेला जाएगा मुकाबला

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मुकाबला अगले महीने खेला जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने की दौड़ में वापस आ गए हैं। भारत सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू होगी। सूर्यकुमार यादव ने सबसे पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से तमिलनाडु में होने वाले बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल करने की मांग की थी। अब उन्हें दुलीप ट्रॉफी 2024 के लिए टीम-सी में भी शामिल किया गया है।

टेस्ट में ऐसा रहा है सूर्या का प्रदर्शन

टी20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार का बल्ला टेस्ट में नहीं चला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सूर्या सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान वे सिर्फ एक चौका जड़ा पाए थे, लेकिन इसके बाद से उनको टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं, वनडे की बात करें तो सूर्या ने 37 मैचों में 773 रन और 71 टी20 में 2432 रन बनाए हैं। सूर्या के नाम वनडे में 4 अर्धशतक और टी20 में 4 शतक और 20 अर्धशतक शामिल है।
Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article