क्रिकेट

IND vs AUS: बतौर कप्तान डेब्यू टी20 में ये धमाल करने वाले दूसरे भारतीय बने सूर्यकुमार यादव

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 23, 2023, 10:41 PM IST

सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में कप्तानी डेब्यू करते हुए एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली।

Image

सूर्यकुमार यादव

Photo : AP

विशाखापट्टनम: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तानी डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव ने एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद में 80 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जड़े।

29 गेंद में सूर्या ने जड़ा पचासा

सूर्या मे उन्होंने 29 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ ही उनकी केएल राहुल के साथ भारतीय टी20 कप्तानों के स्पेशल क्लब में एंट्री हो गई। सूर्या 40 गेंद में 80 रन की मैच जिताऊ कप्तानी पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटे।

कप्तानी डेब्यू में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय

सूर्या कप्तानी डेब्यू में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने। सूर्या से पहले ये कारनामा केएल राहुल ने अपने कप्तानी डेब्यू में अफगानिस्तान के खिलाफ किया था। साल 2022 में एशिया कप के दौरान राहुल ने कप्तानी करते हुए 41 गेंद में 62 रन की पारी खेली थी। अब ऐसा करने वाले प्लेयर्स में सूर्यकुमार यादव की भी एंट्री हो गई है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article