क्रिकेट

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान के नाम का ऐलान आज, इनको मिल सकती है कमान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 23, 2023, 08:10 AM IST

Sunrisers Hyderabad Team : सनराइजर्स हैदराबाद गुरुवार को अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान करने जा रही है। इसमें टीम के पुराने खिलाड़ी के साथ नए खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है। आइए जानते हैं कि कौन संभालेगा सनराइजर्स हैदराबाद की कमान।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए। (फोटो - आईपीएल/बीसीसीआई)

Photo : Twitter

आईपीएल (IPL) का भारतीय रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। सभी इसका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) आईपीएल के नए सीजन में नए तेवर के साथ मैदान पर उतरने तैयारी में है। फ्रेंचाइजी गुरुवार को अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान करने वाली है। इसमें नए और पुराने खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

पुराने कप्तान अब इस टीम से जुड़े

सनराइजर्स हैदराबाद पिछले सीजन में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियम्सन की कप्तानी में उतरी थी। इस साल टीम ने उनको रिलीज कर दिया था। पिछले दिनों हुए ऑक्शन में कई टीमों ने उन पर बोली लगाई, लेकिन अंतिम में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने उनको दो करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को हटाकर केन विलियम्सन कप्तान बने थे।

इनको मिली सकती है कप्तानी

सनराइजर्स हैदराबाद की नए कप्तान को लेकर तीन से चार खिलाड़ियों पर नजर है। इसमें पंजाब किंग्स से आए मयंक अग्रवाल, एसए20 में फ्रेंचाइजी को चैम्पियन बनाने वाले एडन मार्करम के अलावा टीम के पुराने और अनुभवी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है। भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में इससे पहले सात मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा मयंक अग्रवाल के पास भी कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है।

वॉर्नर लंबे समय तक रहे कप्तान

सनराइजर्स हैदराबाद की कमान अभी तक आठ खिलाड़ी संभाल चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर के नाम है। वे 2015 से 2021 तक कुल 67 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें से 35 मुकाबले में जीत मिली और 30 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दो मैच टाई भी रहे। वॉर्नर की कप्तानी में ही टीम 2016 में चैम्पियन भी बनी थी। इसके बाद केन विलियम्सन ने 2018 से 2022 तक कुल 46 मैचों में कप्तानी की। उन्होंने टीम को 22 मैचों में जीत दिलाई, जबकि 23 मैचों में हार भी झेलनी पड़ी और एक मैच टाई भी रहा था।

ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर बड़ा दाव

सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़े दाव खेले थे। फ्रेंचाइजी ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके अलावा मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपए में, हेनरी क्लासेन को 5.25 करोड़ रुपए में, विवरांत शर्मा को 2.60 करोड़ का दाव लगाया था। वहीं आदिल रशीद को दो करोड़, मयंक डागर को 1.80 करोड़ और अकील हुसैन को एक करोड़ रुपए में खरीदा था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article