क्रिकेट

सुनील नरेन बने आईपीएल 2024 के सिक्सर किंग, हेनरिक क्लासेन को छोड़ा पीछे

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले कैरेबियाई ऑलराउंडर सुनील नरेन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी आतिशी पारी के दौरान आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Image

सुनील नरेन और फिल साल्ट(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के खिलाफ नरेन ने खेली 39 गेंद में 81 रन की पारी
  • नरेन बने आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर
  • केकेआर के लिए नरेन ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन और झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट

लखनऊ: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2024 में लगातार धमाल मचा रही है। उसकी इस सफलता में सबसे अहम योगदान सुनील नरेन और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी का रहा है। दोनों विरोधी टीमों के गेदबाजों की जमकर धुनाई करके केकेआर को तकरीबन हर मैच में मजबूत स्थिति पहुंचा रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को सुनील नरेन और फिल साल्ट की जोड़ी ने आतिशी शुरुआत दी।

27 गेंद में नरेन ने जड़ा अर्धशतक

सुनील नरेन और फिल साल्ट ने पहले विकेट के लिए 26 गेंद में 61 रन की साझेदारी की। फिल साल्ट 14 गेंद में 32 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। लेकिन सुनील नरेन इसके बाद भी पिच पर डटे रहे और 27 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। नरेन 39 गेंद में 81 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार बने। उन्होंने पारी के दौरान 6 चौके और 7 छक्के जड़े।

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर

जैसे ही नरेन ने अपनी अर्धशतकीय पारी का सातवां छक्का जड़ा वो आईपीएल 2024 में हेनरिक क्लासेन को पछाड़कर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों में पहले पायदान पर पहुंच गए। नरेन के नाम 11 मैच की 11 पारियों में 32 छक्के हो गए हैं। वहीं क्लासेन ने सीजन में 10 मैच में 31 छक्के जड़े हैं।

केकेआर के सबस सफल गेंदबाज और बल्लेबाज

सुनील नरेन आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचा रहे हैं। 11 मैच में नरेन के नाम 452 रन 45.20 के औसत औक 182.99 के स्ट्राइक रेट से दर्ज हो गए हैं। उन्होंने सीजन में एक शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। 109 रन उनका बल्ले के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। नरेन ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। नरने के बाद रन बनाने के मामले में केकेआर के दूसरे बल्लेबाज फिल साल्ट हैं। साल्ट के नाम 11 मैच की 11 पारियों में 4 अर्धशतक के साथ 429 रन हो गए हैं। वहीं गेंदबाजी में नरेन ने 11 मैच की 10 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट 20.69 के औसत और 6.72 की इकोनॉमी से अपने नाम किए हैं। सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर्स की रेस में नरेन छठे पायदान पर हैं। केकेआर के वो सीजन में अबतक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article