क्रिकेट

IPL 2023: केकेआर के कप्तान हैं चोटिल, अब टीम की कमान संभालने की रेस में इन खिलाड़ियों का नाम सबसे आगे

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 14, 2023, 08:47 PM IST

Kolkata Knight Riders captains in IPL: आईपीएल का आगाज 31 मार्च से होगा। इससे पहले सभी टीमें तैयारी में जुट गई है। इस बीच श्रेयस अय्यर के चोटिल होने से कोलकाता नाइटराइडर्स की चिंता बढ़ गई है। चोटिल श्रेयस अय्यर आईपीएल के शुरुआती कुछ मैच से बाहर रह सकते हैं। इस दौरान टीम की कमान संभालने के लिए कई खिलाड़ियों का नाम रेस में है।

Image

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

Kolkata Knight Riders captains in IPL: फटाफट क्रिकेट का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की परेशानी बढ़ गई है। आईपीएल का रोमांच शुरू होने से पहले टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए हैं। वे इन दिनों बैक इंजरी की परेशानी से जूझ रहे हैं। इसके चलते वे अहमदाबाद के चौथे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे। बीसीसीआई के एक मेडिकल अपडेट में कहा गया कि श्रेयस अय्यर ने पीठ दर्द की शिकायत की थी। अभी उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस आईपीएल के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे। उनकी अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालने में तीन खिलाड़ियों का नाम सबसे आगे है।

खिलाड़ी नंबर-1

केकेआर की कमान संभालने में नीतिश राणा का नाम सबसे आगे है। 29 साल के नीतिश के पास आईपीएल में खेलने का अच्छा खास अनुभव है। वे टीम के लिए कई बार बड़ी पारी खेल चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 14 मुकाबले में 143.82 की स्ट्राइक रेट से कुल 361 रन बनाए थे। इसमें दो अर्धशतकीय पारी भी शामिल है।

खिलाड़ी नंबर-2

आंद्र रसेल भी कप्तानी की रेस में हैं। उनके पास भी आईपीएल में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। पिछले सीजन में उनका ऑलराउंड प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 174.47 की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किए थे। उन्होंने 14 मैचों में 9.86 की इकोनॉमी से कुल 17 विकेट झटके थे। वे टीम के टॉप विकेटटेकर भी थे। फ्रेंचाइजी उन पर एक बार भरोसा जता सकती है।

खिलाड़ी नंबर-3

वेस्टइंडीज के गेंदबाजी ऑलराउंडर सुनील नरेन के पास भी आईपीएल का अच्छा-खासा अनुभव है। पिछले सीजन में उन्होंने टीम के लिए रन बनाने के साथ विकेट भी चटकाए हैं। सुनील ने 14 मैचों में 177.50 की स्ट्राइक रेट से 71 रन जोड़े हैं, जबकि गेंदबाजी की बात करें तो 5.57 की इकोनॉमी के तहत 9 विकेट झटके थे। 34 साल के सुनील एसए20 टूर्नामेंट में केकेआर फ्रेंचाइजी की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स से भी खेल चुके हैं।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article