क्रिकेट

ओवल में सफलता को सुनील गावस्कर ने 'उस' सबसे खास जीत से भी ऊपर बताया

Sunil Gavaskar On Oval Test Match Victory: टीम इंडिया ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट मैच के अंतिम दिन वो कर दिखाया जिसकी कम लोगों को उम्मीद थी। अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए थे लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों के कहर के सामने पूरी इंग्लिश टीम सिमट गई और भारत ने 6 रन से मैच जीतते हुए ऐतिहासिक अंदाज में सीरीज ड्रॉ करा ली। महान पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस जीत पर बड़ा बयान दिया है।

Image

सुनील गावस्कर का ओवल टेस्ट में जीत पर बयान (PTI/AP)

Sunil Gavaskar On Oval Test Match Victory: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का अंत बेहद ही दिलचस्प और रोमांचक रहा। पांचवें व अंतिम टेस्ट मैच की अंतिम पारी में भारत ने इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया था। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड की टीम ने जो रूट और हैरी ब्रुक के शतकों के दम पर खेल पलट दिया और इंग्लैंड की टीम अब जीत से सिर्फ 35 रन दूर थी। पांचवें दिन जब इंग्लैंड बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसके पास 4 विकेट बाकी थे और कुल 35 रनों की जरूरत थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के इरादों पर पानी फेरते हुए 6 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, साथ ही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए खेली गई इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने में बड़ी सफलता हासिल की। इस जीत पर दुनिया भर के तमाम दिग्गजों की प्रतिक्रिया आई हैं, यहां हम आपको महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने क्या कहा, ये बताने जा रहे हैं।

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व कप्तान सुनील गावस्कर इस जीत को लेकर उतने ही उत्साहित दिखे जितना कि टीम इंडिया के खिलाड़ी और करोड़ों क्रिकेट फैंस। गावस्कर ने इस जीत को उस जीत से भी बड़ा करार दे दिया जो पिछले कुछ समय से विदेशी जमीन पर भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही थी।

हम बात कर रहे हैं 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिस्बेन टेस्ट (गाबा) में मिली भारत की ऐतिहासिक जीत की। जहां टीम इंडिया ने ऋषभ पंत के यादगार प्रदर्शन के दम पर तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी जबकि भारत के कई सीनियर खिलाड़ी उस सीरीज से बाहर थे। गावस्कर ने ओवल टेस्ट की जीत पर कहा, "ये जीत गाबा से भी बड़ी है।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article