क्रिकेट

VIDEO: कप्तान ने किया कप्तान का शिकार! हार्दिक की गेंद पर राहुल ने लपका शानदार कैच

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 17, 2023, 03:32 PM IST

भारतीय वनडे टीम की पहली बार कमान संभाल रहे हार्दिक पांड्या ने मुंबई वनडे में विरोधी कप्तान स्टीव स्मिथ को केएल राहुल के हाथों शानदार ढंग से कैच कराकर चलता कर दिया।

Image

स्टीव स्मिथ

Photo : AP

मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पारी के दूसरे ओवर में ही टीम इंडिया को मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता ट्रेविस हेड को बोल्ड करके दिलाई। इसके बाद टीम इंडिया को दूसरे विकेट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

कप्तान ने किया कप्तान का शिकार

भारतीय टीम को दूसरी सफलता वनडे में पहली बार कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या ने विरोधी कप्तान स्टीव स्मिथ का शिकार करके दिलाई। पारी के 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक की आउट स्विंग गेंद को कट करने की कोशिश में स्मिथ गच्चा खा गए। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई पहली स्लिप के एरिया में पहुंची जिसे विकेटकीपिंग कर रहे केएल राहुल ने शानदार ढंग से डाइव लगाकर लपक लिया। स्मिथ 22 रन बनाकर 77 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

स्मिथ के आउट होते ही लगी विकेटों की झड़ी

स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ बल्लेबाजी रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उनको महज 22 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन वापस भेजकर टीम इंडिया ने बड़ी सफलता हासिल की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेटों की झड़ी लग गई और लगातार अंतराल में विकेट गिरने लगे। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 25 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। जोस इंग्लिस 12 और कैमरन ग्रीन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article