क्रिकेट

Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज से पहले झटका, पैट कमिंस पहले टेस्ट से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Ashes Test Series 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली सबसे प्रतिष्ठित एशेज टेस्ट सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी जगह स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया का कप्तान नियुक्त किया गया है।

Image

पैट कमिंस

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • एशेज टेस्ट सीरीज 2025
  • पैट कमिंस पहले एशेज टेस्ट से हुए बाहर
  • स्टीव स्मिथ होंगे पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान

Ashes Test Series 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट इतिहास की सबसे पुरानी प्रतिद्वंद्विता एशेज टेस्ट सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होना है। पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान व तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) आगामी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। पहला टेस्ट मैच पर्थ में होगा। पैट कमिंस की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को सौंपी गई है।

पैट कमिंस जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद से मैदान से बाहर हैं। तब से वह पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। उनकी चोट को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी फिटनेस को लेकर लंबा इंतजार करने के बाद आखिरकार पुष्टि कर दी है कि कमिंस पर्थ टेस्ट से बाहर रहेंगे।

हालांकि, मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने खुलासा किया कि कमिंस ने पहले ही दौड़ना शुरू कर दिया है, और इस सप्ताह के अंत में गेंदबाजी सत्र के लिए नेट्स पर वापस आ जाएंगे। और उन प्रशिक्षण सत्रों से सकारात्मक अपडेट से पता चल सकता है कि क्या ये दिग्गज खिलाड़ी 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में दिन-रात के दूसरे टेस्ट में भाग ले सकते हैं।

मैकडॉनल्ड ने कहा, "उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में चार सप्ताह से अधिक समय लग सकता है, और दुर्भाग्य से हमारे पास समय नहीं है, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच के लिए वास्तव में हम आशावादीहैं। वो इस सप्ताह गेंदबाजी के लिए नेट्स में वापस आ जाएंगे, और यह एक बहुत बड़ा कदम है। इसलिए हम उस दूसरे टेस्ट मैच का इंतजार करेंगे और बहुत उम्मीद है कि इसका सकारात्मक परिणाम होगा।"

स्टीव स्मिथ जिन्हें 2018 में सैंडपेपर कांड के बाद कप्तानी से हटा दिया गया था, नवंबर 2021 में पैट कमिंग के पदभार संभालने के बाद उनकी गैरमौजूदगी में छह मौकों पर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान बने हैं। इसी साल उन्होंने श्रीलंका में दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया, जिसमें टीम को जीत दिलाने के लिए 141 और 131 रन की शानदार पारियां भी खेलीं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article