क्रिकेट

टाइम आउट विवाद पर ऐसी बड़ी तकरार, मुकाबले के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने किया इस बात से इनकार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 7, 2023, 07:00 AM IST

आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान एंजेलो मैथ्यूज टाइम आउट विवाद को लेकर श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच रार पैदा हो गई बांग्लादेश के खिलाड़ियों से मैच के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

Image

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

Photo : AP

नई दिल्ली: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2023 में सोमवार को नई दिल्ली में खेले गए मुकाबला हमेशा के लिए अनचाही वजह से रिकॉर्डु बुक्स में दर्ज हो गया। 146 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी टाइम आउट हुआ। इस दौरान पहले बल्लेबाजी कर रही श्रीलंकाई पारी के 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर बल्लेबाजी करने के लिए एंजेलो मैथ्यूज मैदान पर उतरे लेकिन दुर्भाग्यवश उनके हेलमेट का क्लैंप टाइट करते हुए टूट गया और उन्हें पहली गेंद का सामना करने से पहले ड्रेसिंग रूप में दूसरा हेलमेट मंगाना पड़ा। ऐसे में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने उनके खिलाफ टाइट आउट की अपील कर दी और विवादास्पद रूप से नियमानुसार उन्हें आउट करार दिया गया। बगैर कोई गेंद खेले एंजेलो को पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

शाकिब अल हसन ने नहीं वापस ली अपील

एंजेलो मैथ्यूज ने मैदान पर अंपायर्स से चर्चा की और इसके बाद शाकिब अल हसन से अपील वापस लेने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्से से भरे हुए एंजेलो वापस पवेलियन लौटे। लेकिन इस पूरे विवाद ने खेल भावना को तार-तार कर दिया। हर कोई शाकिब के इस निर्णय से चकित था। शाकिब ने जो किया वो क्रिकेट प्रेमियों को नागवार गुजरा। ऐसे में मैच के खत्म होने के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों ने एक कड़ा निर्णय किया और श्रीलंका के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए। जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था।

हाथ नहीं मिलाने के निर्णय का किया बचाव

मैच के बाद प्रेस कॉन्फेंस में शिरकत करने आए मैथ्यूज ने अपना गुस्सा निकाला और मैच के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों के बांग्लादेश के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाने पर मैथ्यूज ने कहा कि अगर कोई टीम उनका सम्मान नहीं करती जो फिर वे कैसे उनका सम्मान करें। मैथ्यूज ने कहा, 'अगर कोई टीम हमारा सम्मान नहीं कर रही है तो फिर हम भी उसका सम्मान कैसे कर सकते हैं।'

आईसीसी को बदलना चाहिए नियम

मैच के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा कि उन्हें अपने निर्णय पर कोई मलाल नहीं है। सब कुछ नियमों के दायरे में है।खेल भावना से जुड़े सवाल पर शाकिब ने कहा कि अगर ऐसा है तो आईसीसी को नियम बदल देना चाहिए।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article