क्रिकेट

IND vs SL XI: अभ्यास मैच के पहले दिन हावी रहा श्रीलंका, भारतीय गेंदबाजों को बहाने पड़े पसीने

IND vs SL XI: पांच सप्ताह बाद लाल गेंद से तेज रहे तेज गेंदबाजों को लय में आने में समय लगा जबकि स्पिनर भी खतरनाक नहीं दिख रहे थे। लय में दिख रहे कुलदीप के आने के बाद तस्वीर बदली। पहले दिन का खेल श्रीलंका के युवा बल्लेबाजों के नाम रहा।

Image

टीम इंडिया (फोटो साभार- BCCI)

IND vs SL XI: भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इससे पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन श्रीलंका XI ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद श्रीलंका इलेवन ने पहली पारी में आठ विकेट पर 363 रन बनाये। पहले सत्र में श्रीलंका के युवा बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को दबाव में ला दिया था लेकिन कुलदीप यादव की अगुवाई में स्पिनरों ने आखिरी सत्र में वापसी की।

सारांश जैन को नहीं मिला विकेट

मैच को प्रथम श्रेणी दर्जा हासिल नहीं है लिहाजा हर टीम को पहले और दूसरे दिन 90 ओवर और आखिरी दिन 45 . 45 ओवर मिलेंगे। पहले दिन आफ स्पिनर सारांश जैन ने 11 ओवर में 54 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिले। कुलदीप ने 18 ओवर में 76 रन देकर दो विकेट लिये जबकि मानव सुतार ने 11 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट चटकाया। रविंद्र जडेजा ने 15 ओवर में 64 रन देकर दो विकेट लिये।

श्रीलंका के नाम रहा पहला दिन

पांच सप्ताह बाद लाल गेंद से तेज रहे तेज गेंदबाजों को लय में आने में समय लगा जबकि स्पिनर भी खतरनाक नहीं दिख रहे थे। लय में दिख रहे कुलदीप के आने के बाद तस्वीर बदली। पहले दिन का खेल श्रीलंका के युवा बल्लेबाजों के नाम रहा। सलामी बल्लेबाज निशान फर्नांडो (65 गेंद में 66 रन) ने भारत के सीनियर तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज (13 ओवर में 44 रन) और प्रसिद्ध कृष्णा (आठ ओवर में 32 रन) को बखूबी खेला। फर्नांडो ने रविंदु रसांथा (143 गेंद में 71 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 110 रन की साझेदारी की। फर्नांडो एक गलतफहमी के कारण रनआउट हो गए। सोनल दिनुशा (72 गेंद में 52 रन ) ने उम्दा तकनीक का प्रदर्शन करते हुए अच्छे रन बनाये। उन्होंने कुलदीप को एक छक्का भी जड़ा । रमेश मेंडिस ने 49 गेंद में 32 रन जोडे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article