क्रिकेट

7 साल के बाद भारत के खिलाफ जीती श्रीलंका की टीम, नीलाक्षी डी सिल्वा रहीं मैच विनर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 7 साल में पहली हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नौ विकेट पर 275 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। मेहमान टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष की 48 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली।

Image

श्रीलंका और भारत त्रिकोणीय सीरीज (साभार- X)

श्रीलंका ने रविवार को यहां महिला त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत को तीन विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। श्रीलंका ने 7 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नौ विकेट पर 275 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। मेहमान टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष की 48 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर (30), प्रतीका रावल (35) और जेमिमा रोड्रिग्स (37) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

श्रीलंका की तरफ से सुगंधिका कुमारी और कप्तान चामरी अटापट्टू ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 49.1 ओवर में सात विकेट पर 278 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। निलाक्षिका सिल्वा ने 56 रन बनाए। भारत की तरफ से सीनियर ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article