क्रिकेट

SL vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 31, 2024, 06:18 PM IST

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम को नए कप्तान मिला है और टीम नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

Image

श्रीलंका क्रिकेट टीम(साभार ICC)

कोलंबो: अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान नवनियुक्त कप्तान धनंजय डिसिल्वा के हाथों में होगी। कुसल मेंडिस को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। 2 से 6 फरवरी के बीच ये मैच कोलंबो के सिंघलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने संतुलित टीम का चयन किया है। टीम में अनुभवी दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल को जगह दी है। टीम में तीन नए खिलाड़ियों लहिरू उदारा, चमिका गुनासेकरा और मिलन रत्नायके को भी टीम में शामिल किया गया है। उदारा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं वहीं गुणासेकरा और रत्नायके तेज गेंदबाज हैं। गेंदबाजी आक्रमण की कमान कसुन रंजीथा, रमेश मेंडिस और प्रभात जयासूर्या संभालेंगे।

श्रीलंका की टेस्ट टीम:

धनंजय डिसिल्वा(कप्तान), कुसल मेंडिस(उपकप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, निसान मधुशंका, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, सदीरा समरविक्रमा, रमेश मेंडिस, असिता फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, कसुन रंजीथा, कमिंदु मेंडिस, प्रभात जयासूर्या, लहिरू उदारा, चमिका गुणाशेखरा, मिलन रत्नायके।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article