आईपीएल की लीग स्टेज दौर का आज आखिरी दिन है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से होगा। हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है लेकिन इसके बावजूद उनके लिए आज का मुकाबला जीतना अहम है वहीं पंजाब किंग्स की टीम जीत के साथ अपने सफर का अंत करना चाहेगी। हैदराबाद की टीम अगर आज का मुकाबला जीतती है और राजस्थान की टीम अपना आखिरी मुकाबला हार जाती है तो एसआरएच के पास टॉप-2 में फिनिश करने का मौका है। यदि ऐसा होता है तो आईपीएल 2024 के फाइनल में जाने के लिए उसके पास दो मौके हैं।
हैदराबाद का पलड़ा है भारी
आज के मैच में हैदराबाद का पलड़ा भारी है। एक तो टीम बेहतरीन फॉर्म में है और दूसरी ये कि पंजाब किंग्स की टीम अपने परफेक्ट प्लेइंग इलेवन के बिना उतरेगी। जॉनी बेयरस्टो और सैम करन से जैसे खिलाड़ी इस टीम का साथ छोड़ चुके हैं। यही कारण है कि आज के मैच में जितेश शर्मा के हाथ में टीम की कमान है जो इस सीजन पंजाब किंग्स के तीसरे कप्तान होंगे। पंजाब के पास इस मुकाबले में खोने के लिए कुछ नहीं है और वह अपनी साख बचाने के लिए मैदान में उतरेगी। बड़े खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में युवा खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका है कि वह आज बेहतरीन खेल दिखाकर हैदराबाद को चौंकाए।
SRH vs PBKS Toss Prediction (एसआरएच बनाम पीबीकेएस टॉस की भविष्यवाणी) :
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स टॉस का समय (SRH vs PBKS Toss Time)
आज के मुकाबले का टॉस दोपहर 3.00 बजे होगा
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स टॉस की जगह (SRH vs PBKS Toss Venue)
टॉस का आयोजन राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स आज का टॉस किसने जीता (SRH vs PBKS Toss Win Today)
पंजाब ने जीता टॉस चुनी पहले बल्लेबाजी( Who Won Toss Today Match SRH vs PBKS)
