क्रिकेट

RR vs KKR : राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आमने-सामने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 21, 2024, 03:05 PM IST

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आमने-सामने है। इस मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता की टीम उतरी।

Image

श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन। (फोटो- IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रविवार को सीजन का आखिरी डबल हेडर मुकाबला खेला जा रहा है। डबल हेडर के दूसरे मुकोबल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) से हुआ। यह आईपीएल के 17वें सीजन के लीग का आखिरी मुकाबला भी है। इस मुकाबले के बाद प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। प्लेऑफ के लिए चार टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम क्वालीफाई कर चुकी है। इस मुकाबले में दोनों टीमें प्लेऑफ की तैयारी को परखने उतरेंगी।

आईपीएल के मौजूदा सीजन के पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो राजस्थान से आगे कोलकाता की टीम है। कोलकाता (Kolkata Knight Riders) की टीम को 13 मैचों में से 9 मैचों में जीत और 3 मुकाबले में हार मिली है और एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। वहीं, राजस्थान (Rajasthan Royals) की टीम को 13 मैचों में से 8 मैचों में जीत और 5 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। केकेआर की टीम 19 अंक और 1.428 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि राजस्थान की टीम 16 अंक और 0.273 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टॉस के तुरंत बाद बारिश शुरू हो गई और इसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया।

राजस्थान-कोलकाता टॉस टाइम (RR vs KKR Toss Time)

- 07.00 PM

राजस्थान-कोलकाता स्टेडियम (RR vs KKR Match Venue)

- बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11 (Rajasthan Royals Playing-11)

यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, नंद्रे बर्गर।

कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेइंग-11 (Kolkata Knight Riders Playing-11)

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (डब्ल्यू), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squads)

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।

कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड (Kolkata Knight Riders Squads)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article