SRH vs KKR Highlights: हैदराबाद के घर में घुसकर केकेआर ने जीता मैच, 7 विकेट से अपने नाम किया मुकाबला
SRH vs KKR Highlights: आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की चुनौती थी। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला गया। जानिए इस मुकाबले में केकेआर ने कैसे लगातार 5 मैच जीतकर आ रही एसआरएच को मात दी।
SRH vs KKR Highlights: हैदराबाद के घर में घुसकर केकेआर ने जीता मैच, 7 विकेट से अपने नाम किया मुकाबला
नाईट राइडर्स ने पूरी की जीत की हैट्रिक
सनराईजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइजर्स ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही केकेआर ने अपने जीत का सिलसिला बरकरार रखा। केकेआर ने सनराईजर्स हैदराबाद को उसके घर में घुसकर हराया। सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने एसआरएच को 7 विकेट से मात दी। केकेआर ने 18.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर 169 रन बनाया और इस सीजन में जीत की हैट्रिक पूरी की। एसआरएच के 166 रनों के लक्ष्य का पूरा करते हुए रिंकू सिंह 22 रनों पर नाबाद रहे। वहीं इस जीत में अंगकृष रघुवंशी और कप्तान आजिंक्य रहाणे का बड़ा योगदान रहा। रघुवंशी ने 59 रन बनाए जबकि कप्तान रहाणे ने 43 रन बनाकर जीत में बड़ी भूमिका निभाई। हैदराबाद के सभी गेंदबाज मंहगे साबित हुए। कप्तान पैट कमिंस ने जहां 1 विकेट लेने के लिए 47 रन खर्च किए। वहीं ईशान मलिंगा को 42 रन देकर एक भी विकेट नहीं मिला। साकिब हुसैन ने जरूर 3 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया, लेकिन उनका प्रयास नाकाफी रहा।
रिंकू सिंह ने फिनिश किया मैच
KKR ने इस मैच में टॉस हारने के बाद शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, उनकी शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि टॉस हारने के बाद उन्होंने पहले नौ ओवरों में 105 रन दे दिए थे। लेकिन, इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और SRH के आखिरी नौ विकेट सिर्फ 60 रन पर गिरा दिए। पिच से स्पिनरों को कुछ मदद मिल रही थी और KKR के दो स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने मिलकर 8 ओवरों में 66 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जवाब में KKR के बल्लेबाजों ने तेजी से शुरुआत की। फिन एलन चौथे ओवर में कमिंस का शिकार बन गए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने 29 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद कप्तान आजिंक्य रहाणे का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की, जिसमें अंगकृष ने ज्यादा आसानी से बल्लेबाजी की। तीन कम स्कोर बनाने के बाद अंगकृष ने एक समझदारी भरी अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी फॉर्म में वापसी की। दोनों जमे हुए बल्लेबाज 11 गेंदों के अंदर ही आउट हो गए। जिसके बाद KKR के फॉर्म में चल रहे उपकप्तान रिंकू सिंह को 11 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर मैच को फिनिश करने का मौका मिल गया।
सनराइज र्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स हेड टू हेड (Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Head to Head)
इस मैस से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन लगातार 5 मैच जीत चुकी थी। इस मुकाबले से पहले आईपीएल के इतिहास में हैदराबाद और केकेआर बीच कुल 31 मैच खेले गए थे, जिसमें कोलकाता का पलड़ा भारी रहा था। इन 31 मैचों में से जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मैच जीते थे वहीं केकेआर ने इसमें से 19 मैच अपने नाम किया था। इस सीजन दोनों टीमों के बीच जो मैच हुआ था, उसमें बाजी एसआरएच ने मारी थी।
हैदराबाद और कोलकाता की आईपीएल 2026 टीमें (Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Full Squads)
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Sunrisers Hyderabad Full Squad): पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Kolkata Knight Riders Full Squad): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी। सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।
