क्रिकेट

हैदराबाद में फिर बारिश शुरू, देखें राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम से मौसम अपडेट

आईपीएल 2024 के 66वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर गुजरात टाइटंस से हो रही है। हैदराबाद में हो रहे मैच में बारिश अभी भी जारी है। ऐसे में मैच देरी से शुरू होगा। ओवर्स कटना शुरु होे गए हैं और 20 ओवर का खेल नहीं देखने को मिलेगा।

Image

हैदराबाद वेदर अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 66वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर गुजरात टाइटंस से हो रही है। मैच का आयोजन हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम (Rajiv Gandhi Stadium) में किया जा रहा है। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टक्कर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से होने वाली है। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के पास है। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास है। हैदराबाद में टॉस होने ही वाला था कि अचानक दोबारा बारिश शुरू हो गई है। बारिश अभी भी जारी है और ओवर कटना शुरू हो गए हैं।

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। टीम ने 12 में से 7 मैच जीत लिए हैं। वे अगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीत जाते हैं तो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस का सफर कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने 13 में से केवल 5 मैच जीते हैं और एक मैच उनका रद्द हुआ है। वे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए हैं।

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में ये फैंस के लिए एक बुरी खबर है। मैच में टॉस शाम को 7 बजे होने वाला था लेकिन वह फिलहाल मैदान गिला होने के चलते नहीं हो पाया है। रात को भी मौसम ठीक होने की संभावना नहीं है। एक्यवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक रात को 11 बजे जो कि कट-ऑफ टाइम हो सकता है तब भी बारिश के 47 प्रतिशत चांस है ऐसे में मैच का होना मुश्किल है। अगर मैच शुरू भी हो जाता है तो दूसरी पारी में एक बार फिर से बारिश खलल डाल सकती है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article