क्रिकेट

SRH vs DC Dream11 Prediction: हैदराबाद और दिल्ली का मुकाबला, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

SRH vs DC Dream11 Prediction, Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Playing XI: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीम प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबवा जीतना चाहेगी। मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

SRH vs DC Dream11 Prediction, Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Playing XI: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीम के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली 10 में से 6 मुकाबला जीतकर 5वें नंबर पर है तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9वें नंबर पर है और उसने 10 में से 3 मुकाबला अपने नाम किया। हैदराबाद की टीम अब भी प्लेऑफ की रेस में जीवित है, लेकिन एक और हार उसकी उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर देगी।

दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर (Watch Out Player in DC)

दिल्ली की बात करें तो केएल राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। बतौर ओपनर अभिषेक पोरेल ने तो मिडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स ने कुछ अच्छी पारी खेली है। राहुल इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 10 मैच में 53 की औसत से 371 रन बना चुके हैं। राहुल के अलावा दिल्ली की ओर से 3 बल्लेबाज 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल 257, अक्षर पटेल 232 और ट्रिस्टन स्टब्स 218 रन बना चुके हैं।

गेंदबाजी में भी यह टीम सक्षम नजर आती है। तेज गेंदबाज के तौर पर इस टीम में मिचेल स्टार्क की रफ्तार है तो स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं जो बीच के ओवरों में बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज स्टार्क हैं जो 14 विकेट चटका चुके हैं। कुलदीप मे 12 तो विप्रज निगम और मुकेश कुमार ने 9-9 विकेट चटकाए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player SRH)

सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो ट्रैविस हेड और अभिषेक की जोड़ी इस बार वह कमाल नहीं कर पाई जो पिछसे सीजन दोनों ने किया था। जिस मुकाबले में दोनों ने अच्छी गेंदबाजी की है उसमें टीम जीती है, लेकिन इस बार ऐसा केवल 3 बार ही हो पाया है। अभिषेक शर्मा 10 मैच में 314 रन बनाकर टॉप स्कोरर हैं तो हेनरिक क्लासेन ने 10 मैच में 311 रन बनाए हैं। ट्रेविस हेड 281 रन बनाकर तीसरे पोजिशन पर हैं। ईशान किशन ने पहले ही मैच में शतक जड़ा था तो उसके बाद उनका बल्ला लगातार खामोश रहा है, जिसका खामियाजा हैदराबाद को भुगतना पड़ा है।

गेंदबाजी की बात करें तो इस मोर्चे पर भी टीम फेल रही है। हर्षल पटेल इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं जो 13 विकेट चटका चुके हैं। दूसरे नंबर पर पैट कमिंस हैं जिन्हें अब तक केवल 10 विकेट मिले हैं। इसके अलावा इस टीम में किसी भी गेंदबाज ने अब तक प्रभावित नहीं किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली की ड्रीम इलेवन टीम (SRH vs DC Dream 11 Team)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर केएल राहुल, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक पोरेल
बैटर फाफ डुप्लेसी, ट्रैविस हेड, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा
गेंदबाज मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, हर्षल पटेल
कप्तान केएल राहुल
उप-कप्तान हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली की ड्रीम इलेवन टीम (SRH vs DC Dream 11 Team-2)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर केएल राहुल, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक पोरेल
बैटर फाफ डुप्लेसी, ट्रैविस हेड
ऑलराउंडर अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, विप्रज निगम
गेंदबाज मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, हर्षल पटेल
कप्तान अक्षर पटेल
उप-कप्तान ट्रैविस हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली की ड्रीम इलेवन टीम (SRH vs DC Dream 11 Team-3)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर केएल राहुल, हेनरिक क्लासेन
बैटर फाफ डुप्लेसी, ट्रैविस हेड, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा
गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, हर्षल पटेल
कप्तान अभिषेक शर्मा
उप-कप्तान केएल राहुल

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, और इशान मलिंगा।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article