क्रिकेट

SRH vs RR Playing 11: एलिमिनेटर में कैसे होगी हैदराबाद और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन

SRH vs RR Playing 11: आईपीएल में आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीम इस सीजन तीसरी बार भिड़ेगी।

Image

हैदराबाद और राजस्थान (साभार-X)

SRH vs RR Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सफर आईपीएल 2026 में खत्म हो जाएगा जबकि जीतने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा।

सीजन में तीसरी बार भिड़ेगी दोनों टीम

आईपीएल 2026 की बात करें तो दोनों टीम तीसरी बार एक दूसरे से भिड़ने वाली है। अब तक हुए दोनों मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में उसने राजस्थान को 57 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 103 रन की विस्फोटक पारी भी खेली थी। राजस्थान के लिए एकमात्र पॉजिटिव वैभव की बैटिंग ही रही थी।

कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन-

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने इस सीजन शानदार शुरुआत दी है। मिडिल ऑर्डर में टीम में थोड़ा बहुत संघर्ष जरूर किया है। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रवींद्र जडेजा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। पिछले मैच में वह बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेले थे। जडेजा को शुभम दुबे की जगह पर शामिल किया जा सकता है।

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो देर से ही सही पर इस टीम के लिए सबकुछ ठीक नजर आ रहा है। शुरुआती कुछ मैचों में गेंदबाजी में संघर्ष करने वाली हैदराबाद ने अब गेंदबाजी में सही कॉम्बिनेशन ढूंढ लिया है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन गजब के फॉर्म में हैं। तीनों खिलाड़ी 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं और अगर हैदराबाद को राजस्थान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगानी है तो इन तीनों को अब तक के प्रदर्शन को दोहराना होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर ) हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोरा, स्मरण रविचंद्रन,

नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन-

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article