क्रिकेट

IPL 2026: हार के साथ SRH के कप्तान पैट कमिंस को डबल झटका, 12 लाख का जुर्माना भी लगा

SRH Captain Pat Cummins Fined: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए हैदराबाद-गुजरात मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को दो झटके लगे। एक तो उनकी टीम को 82 रनों से बड़ी मात मिली, जबकि पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Image

पैट कमिंस पर लगा जुर्माना

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को झटका
  • हार के बाद लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर यहां गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल ने एक बयान में कहा, "आईपीएल की धीमी ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का यह पहला अपराध था इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"

आईपीएल 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटन्स ने जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर लिया है। वह 12 मैच में 8 जीत और 16 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज हो गई है। गुजरात ने हैदराबाद को 82 रन से मात दी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की मदद से 5 विकेट पर 168 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 14.5 ओवर में 86 रन बनाकर सिमट गई। इस हार के चलते हैदराबाद की मुश्किलों में इजाफा हो गया है।

टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ओपनर ट्रैविस हेड को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा। यह विकेट मेडन ओवर रहा। इसके बाद दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने अभिषेक शर्मा को आउट कर जीटी को दूसरी बड़ी सफलता दिलाई। 23 के स्कोर पर ईशान किशन भी रबाडा का शिकार बने। पावरप्ले में हैदराबाद ने 34 रन बनाए और चार विकेट गंवाए। रबाडा ने 3 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीकी पेसर कगिसो रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

इस मैच में गुजरात टाइटंस को मिली 82 रन से जीत उनके आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत साबित हुई है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 86 रन पर ऑल-आउट हो गई जो हैदराबाद टीम के आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर का नया रिकॉर्ड है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article